Breaking COVID-19 Health Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Varanasi Covid-19 Update : ईद के दिन मिले 11 पॉजिटिव मरीज, इतने लोग सही हुए, अब एक्टिव केस इतने, CMO बोले- लापरवाही घातक

Varanasi : ईद के दिन मंगलवार को Covid-19 के 11 पॉजिटिव मरीज मिले। होम आइसोलेशन में पांच मरीज सही हुए हैं। बनारस में एक्टिव केस की संख्या 40 हो गई है। कोविड की रिकवरी रेट घटकर 99.61 हुई है। पॉजिटिविटी रेट 0.35 है। आज 3083 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

मिले संक्रमित सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है। सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। वर्तमान में फिलहाल एक भी मरीज कोविड अस्पताल में एडमिट नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग को तीसरी लहर में शुरू से लेकर अबतक 6,68,371 जांच रिपोर्ट के अधार पर 13,575 कोविड पॉजिटिव केस मिले हैं। 13,522 मरीज सही हुए हैं। तीसरी लहर में अबतक 13 मरीजों ने जान गंवाई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरुर करें। भीड़-भाड़ में मास्क लगाकर ही चलें।

You cannot copy content of this page