Varanasi- मॉस्क और ग्लव्स पहने कस्टमर्स को होटलों में मिल रही इंट्री
धीरे-धीरे अनलॉक हो रहा बनारस
Varanasi : लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे बनारस अनलॉक हो रहा है। 71 होटलों को खोलने का परमिशन जिला प्रशासन ने दिया है। सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ लोगों से आरोग्य सेतु एेप डाउनलोड करने की गुजारिश की जा रही है। होटलों के गेट पर थर्मल स्कैनिंग करने की व्यवस्था की गई है। हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही रिसेप्शन तक जाने दिया जा रहा है।
एक होटल के संचालक प्रयांक सिंह का कहना है कि कमरों को सेनेटाइज करने की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों की संख्या में कमी की गई है। मॉस्क और ग्लव्स पहने लोगों को होटलों में प्रवेश दिया जा रहा है। अगर किसी के पास मॉस्क और ग्लव्स नहीं हैं तो उसे मुहैया कराया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग अधिक हो रही है।
Watch Video Clip-