Varanasi : पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला, उपनिरीक्षक व सिपाही चोटिल
Varanasi : सिहोरवा गांव के हरिजन बस्ती में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। दो पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। हमारे सेवापुरी प्रतिनिधि के अनुसार जंसा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक दरोगा हरिशंकर सिंह व सिपाही संदीप कुमार बीती रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला द्वारा फोन करके बताया गया कि उसके ससुराल उसके साथ मारपीट कर रहे है।
जानकारी मिलते ही दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे और पारिवारिक विवाद सुलझाने का प्रयास किया। इसी दौरान परिवार के लोगों दोनों पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा के पांव में काटने व सिपाही के सिर पर डंडे से वार किया गया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की जानकारी होते ही जंसा थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि चार अन्य फरार हो गए।
उपनिरीक्षक के तहरीर पर पांच नामजद सूरज, प्रदीप, गोपीचंद, चम्पा देवी और राधा के खिलाफ धारा 307, 333, 147, 323, 504, 506, 325, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वही घायल पुलिसकर्मियों के इलाज नजदीकी अस्पताल में करवाया गया।
यह है मामला
थाना प्रभारी ने बताया कि सिहोरवा गांव के हरिजन बस्ती में रहने वाली रन्नो देवी द्वारा फोन करके जानकरी दी गई थी कि पैसे की लेनदेन को लेकर सास,ससुर व उसके देवर उसके साथ मारपीट कर रहे है। उसी जानकरी पर पुलिस मौके पर पहुँच कर मामला सुलझाने का प्रयास कर रही थी ससुराल वालों में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। रन्नो के पति का देहांत हो चुका है।

