Crime Varanasi 

Varanasi : प्रयागराज से जन्मदिन मनाने आई लड़की प्रेम जाल में फंसी, प्रेमी के साथ हुई फुर्र

Varanasi : प्रयागराज से जन्मदिन मनाने के लिए अपने दीदी के घर सलारपुर पहुंची लड़की प्रेम प्रपंच में पढ़ने के बाद युवकों के साथ फुर्र हो गई। पांच दिन पहले आई लड़की को पड़ोस के एक लड़के से मोहब्बत हो गई।

शनिवार की देर रात वह लड़के के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। लड़का देर रात लड़की को लेकर अपने जीजा के घर सारंग तालाब पहुंचा। रात भर दोनों वहीं रुके। सुबह जीजा ने रिश्तेदार को जानकारी दी। पता चलने पर लड़की के रिश्तेदार और लड़के के घर घरवाले पहुंचे। लड़की को अपने साथ ले गए। लड़की के घरवालों ने लाखों रुपये के जेवरात लेकर भागने का आरोप लड़के पर लगाया। उनका कहना था कि वह सारनाथ पुलिस ने प्रकरण की शिकायत करेंगे।

You cannot copy content of this page