Breaking Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Varanasi Gyanvapi Case : अब विश्व वैदिक सनात संघ के प्रमुख बोले- हम लड़ेंगे मुकदमा, दावा किया- देश विरोधी ताकतें रच रहीं बदनाम करने की साजिश

Varanasi : अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के द्वारा कोर्ट कमिश्नर को बदलने के लिए सिविल कोर्ट में डाली गयी याचिका पर सुनवाई शुरू हो गयी है। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर इसपर सुनवाई कर रहे हैं। सुनवाई के पहले इस मुकदमे को दायर करने वाले विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जीतेंद्र सिंह बिसेन भी वाराणसी सिविल कोर्ट पहुंचे। अब यहां उन्होंने साफा कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे की याचिका हम वापस नहीं ले रहे हैं। देश विरोधी ताकत हमें बदनाम करने और संघ को बदनाम करने के लिए अफवाह फैला रही हैं।

उन्होंने बताया कि विश्व वैदिक सनातन संघ अन्य पांच मुकदमें श्रीकाशी विश्वनाथ से जुड़े और एक लाट भैरव से जुड़ा मुकदमें से याचिका वापस ले रहा है। इसमें अगले एक हफ्ते के अंदर नयी याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ की यूथ विंग हिंदू राष्ट्र पुनर्स्थापना संघ की तरफ से डाली जायेगी। वहीं कल हुई प्रेस कांफ्रेंस में राखी सिंह का नाम याचिका वापसी के लिए आने पर जीतेंद्र सिंह बिसेन ने कार्रवाई करते हुए उस प्रेस कांफ्रेसें में मौजूद अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सभी मुकदमों से हटा दिया है।

कोर्ट में सुनवाई में शामिल होने पहुंचे विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जीतेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने एडवोकेट कमीशन के ऊपर एलिगेशन लगाए हैं। आज हम उसका जवाब देने के लिए आये हैं। दूसरा मुकदमा नंबर 350/21 जिसमें मैं खुद याची हूं, जिसमे मेरे संगठन और संगठन के बाहर के कई वादी हैं उस मुदकमे से हम अपने आप को विड्रा कर रहे हैं। उस मुकदमे में अब हम फ्रेश सूट फाइल करेंगे। साथ ही ज्ञानवापी से संबंधित और एक लाट भैरव से संबंधित मुकदमें में विश्व वैदिक सनातन संघ के सभी पदाधिकारियों में से कुछ को लेकर सबकी तरफ से एक दो दिन में विड्रा होकर नया केस फाइल होगा। अब केस विश्व वैदिक सनातन संघ की यूथ विंग हिंदू राष्ट्र पुनर्स्थापना संघ की तरफ से किया जाएगा।

राखी सिंह द्वारा इस मुकदमें से विड्रा करने की बात पर उन्होंने कहा कि ‘यह गलत सूचना है और मेरा, राखी सिंह का या मेरे वकील का ऐसा कोई बयान नहीं है। कुछ लोगों ने अपनी तरफ से ऐसा किया है। राखी सिंह का नाम लेकर इसलिए किया है कि देश विरोधी शक्तियां मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहीं हैं। विश्व वैदिक सनातन संघ के खिलाफ षड्यंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अलग-अलग बयान लेकर तोड़-मरोड़ के प्रस्तुत किया गया है। ताकि देश का माहौल बिगड़े।

जीतेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि राखी सिंह विश्व सनातन संघ की फाउंडर मेंबर हैं। इस नाते भी उनका दायित्व है कि वो केस से बाहर नहीं जा सकतीं। जीतेंद्र सिंह बिसेन ने याचिका वापसी लेने की खबर पर कहा कि मैं शासन-प्रशासन से आग्रह करूंगा ये पता लगाए कि मुझे बदनाम करने के लिए ये अफवाह किसने फैलाई। कल हुई एक प्रेस कांफ्रेंस जिसमें यह बात सामने आयी थी पर उन्होंने कहा कि वह प्रेस कांफ्रेंस मेरे संज्ञान में नहीं थी। उस कांफ्रेंस में हमारे अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी बिना हमें बताये गए थे। इसपर हमने उन्हें आज तत्काल प्रभाव से अपने सभी केसों से हटा दिया है।

You cannot copy content of this page