Corona Fighter : डीरेका के कर्मचारी बना रहे मॉस्क, CMT lab में बनाया जा रहा सेनीटाइजर

वाराणसी। बढते वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए डीरेका अपने अस्पताल और आवश्यक ड्यूटी पर आने वाले अन्य कर्मचारियों के लिए मास्क एवं WHO के फार्मूले के मुताबिक हैंड सेनिटाइजर बना रहा है। अभी तक डीरेका ने 3000 मास्क और 30 लीटर हैंड सेनिटाइजर का निर्माण किया है। आगे 3000 मास्क और 500 लीटर हैंड सेनीटाइजर बनने की योजना है। डीरेका के दर्जनों कर्मचारी अपने घरों में माॉक्स तैयार कर स्थानीय रेल प्रशासन को दे रहे हैं। सेनिटाइजर का उत्पादन कारखाने में स्थित सीएमटी लैब में किया जा रहा है। डीरेका के कर्मचारी लगन के साथ काम में लगे हैं। डीरेका प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि मॉक्स की आपूर्ति सभी रेल कर्मचारियों में किया जायेगा जिससे महामारी से उनकी सुरक्षा हो सके।

मास्क और हैंड सैनिटाइजर बनने के बाद इसे बुधवार को आरपीएफ, सिविल डिफेंस, एंबुलेंस, संरक्षा विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, विद्युत विभाग, ऑफिस और कारखाना के अन्य कर्मचारियों के बीच वितरित किया गया। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नितिन मेहरोत्रा ने कहा कि अभी तो अपने रेल कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। यदि उपर से निर्देश मिलता है तो इस महामारी से लड रहे योद्धाओं की सुरक्षा के लिये जिला प्रशासन को भी मॉक्स और शेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।