#Varanasi : विवाहिता ने मौत को लगाया गले, पुलिस ने कहा खुदकुशी के पीछे है ये वजह
वाराणसी। कलह से परेशान सरिता पटेल (32) ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार की रात तकरीबन 9.45 बजे हुई। मामला (शाहपुर) चौबेपुर का है। पता चलने पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि रात सरिता और उसके घर वालों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद उसने कीटनाशक पी लिया। मौत की जानकारी पर पुलिस पहुंची। बताया, मायके पक्ष के लोगों को जानकारी देने के साथ सरिता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सरिता की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी।