Crime Varanasi 

Varanasi : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, बाप ने लगाया हत्या का आरोप

Varanasi : संदिग्ध हाल में विवाहिता ने शनिवार को सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बरथरा कला (गोपालपुर) की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि खुशबू (23) का मायका चोलापुर थाना क्षेत्र के कोहासी में है। खुशबू की शादी साल भर पहले हुई थी। पति रिंकू राजगीर है।

पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। बात सामने आ रही है कि खुशबू का मोबाइल गायब हो गया था। मोबाइल गायब होने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। खुशबू ने फांसी लगाकर जान दे दी।

You cannot copy content of this page