Breaking Crime Varanasi 

Varanasi : पत्नी से विवाद के बाद राजगीर मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

Varanasi : चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरैया (पाहि) गांव में राम लाल यादव 25 वर्ष ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेसे से राजगीर मिस्त्री का काम करने वाला राम लाल रविवार की सुबह देर तक जब अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो राम लाल फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात रामलाल का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। राम लाल दो भाइयों में छोटा था। उसकी पत्नी सीमा के पेट में सात माह का बच्चा है।

You cannot copy content of this page