COVID-19 Health Varanasi 

Varanasi : जिले में मंगलवार को मिले Corona के इतने नए मरीज, 87 Case Active

Varanasi : जिले में मंगलवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब कुल आंकड़ा 241 हो गई। जिसमें से की अबतक 149 मरीज स्वस्थ ही चुके हैं। जबकि 87 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू लैब से 217 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमे 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आये मरीजों में एक 60 वर्षीय महिला ग्राम सहडीह थाना चोलापुर की रहने वाली एक गृहणी है। यह मरीज त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती थी। लक्षण पाए जाने पर सैंपलिंग प्राइवेट लैब में कराई गई। सैंपल का परिणाम पॉजिटिव आने पर तत्काल इसे पंडित दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय में स्वास्थ विभाग द्वारा भर्ती कराया गया। 50 वर्षीय दूसरा मरीज ईश्वरगंगी थाना जैतपुरा का रहनेवाला है। यह एक व्यापारी है। लक्षण के आधार पर इसने प्राइवेट लैब में अपनी सैंपलिंग कराई थी।

ग्राम सहडीह थाना चोलापुर एवं ईश्वरगंगी थाना जैतपुरा 2 नए हॉटस्पॉट बनेंगे। इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट्स की संख्या 124 हो गयी है। शंकरधाम कॉलोनी, ओढ़े, जाठी सिंधौरा, जगदीशपुर, चौबेपुरखुर्द, बिट्ठलपुर एवं गहुरा कुल 7 हॉटस्पॉट आज ग्रीन जोन में आ गए। इस प्रकार कुल 60 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं, एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 64 है। 64 एक्टिव हॉटस्पॉट में 16 ऑरेंज जोन में एवं 48 रेड जोन में है। आज 130 सैंपल कलेक्ट किये गए। अब तक कुल 7065 सैंपल लिए जा चुके हैं। 6472 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुका है, 593 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है।

You cannot copy content of this page