Varanasi : जंसा थाना क्षेत्र में दो जगहों पर मारपीट, फोर्स ने संभाली स्थिति, हिरासत में लिए गए इतने लोग
Varanasi : मामूली विवाद को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला खरगूपुर का है। पता चलने पर एसओ जंसा के साथ फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के हलका बल प्रयोग करने पर हमलावर भाग खड़े हुए। नाली सफाई के विवाद को लेकर दोनों पक्ष इससे पहले भी आमने-सामने हुए थे।
हमारे सेवापुरी प्रतिनिधि ने बताया कि खरगूपुर मुस्लिम में नाली सफाई के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को सुबह दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही एसओ जंसा की सरकारी जीप घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। पहुंची फोर्स ने मशक्कत कर स्थिति नियंत्रण में किया। एहतियातन मौके पर फोर्स डटी हुई थी।
जमीनी विवाद में मारपीट
दूसरी ओर, जंसा थाना क्षेत्र के ही हरदासपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को सुबह हुई मारपीट में भोला सिंह, नन्हकू सिंह, रितेश उर्फ रिंकू सिंह और पीयूष सिंह को चोट आई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों से 18 लोगों को हिरासत में लिया है।
