Varanasi : खड़ंजे पर नहाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, दोनों ओर से सात लोग चोटिल
Varanasi : जंसा थाना क्षेत्र के हाथी डीह गांव में मंगलवार के सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रिंस सिंह और दूसरे पक्ष से नंतू सिंह, गौरव, हिमांषु सहित सात लोग घायल हो गए। दरअसल, दिलीप सिंह हैंडपंप से पानी लेकर खड़ंजे पर नया रहे थे। दूसरे पक्ष के रामप्यारे सिंह और उनके परिवार के लोगों से विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पछ से तीन लोग घायल हुए। पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।