Crime Varanasi 

Varanasi : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शहर के इस थाना क्षेत्र का मामला

Varanasi : अनुराग पांडेय (36) ने शुक्रवार देर शाम घर कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा लिया। पिता रमेश पांडेय को आशंका हुई तो दरवाजा पीटना शुरु किया, लेकिन भीतर से दरवाजा नहीं खुला। परिजनों की मदद से दरवाजे को तोड़कर फांसी के फंदे से अनुराग को उतार कर बीएचयू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहुंची लंका पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गंगापुरम कॉलोनी (सामनेघाट) के रहने वाले रमेश पांडेय आरटीओ से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें तीन बेटे थे। सबसे बड़े बेटे की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई। अनुराग दूसरे स्थान पर था। सबसे छोटा अनुज पढ़ाई करता है। अनुराग एमबीए की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में ई कंपनी खोल कर सामान बेचना चाहा, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। पिछले दो साल से वह घर पर ही रहता था। मृतक का एक चार साल का बेटा है। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। लंका पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

You cannot copy content of this page