शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का उत्सव : बोले डॉ. राज- ज्ञान की देवी सभी को दर्शाती हैं प्रगति का मार्ग
Varanasi : गुरुवार को पूरे देश मे गणतंत्र दिवस के साथ साथ वसंत पंचमी का त्योहार भी बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद वसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में छित्तूपुर स्थित यूनिवर्सल एकेडमी में भी झंडा फहराने के बाद मां वीणावादिनी की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई। विद्यादात्री मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।

संस्था के डायरेक्टर डॉ. राज ने कहा कि वसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। आज के दिन ऋतुराज वसंत का आगमन माना जाता है। कहा कि वसंत पंचमी के दिन विद्या और ज्ञान की अधिष्ठाती देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। कहा कि मां सरस्वती सभी के जीवन से अज्ञान रूपी दुष्प्रवृतियोंको मिटाकर सदप्रवृतियों का विकास करें तथा ज्ञान की देवी सभी को प्रगति का मार्ग दर्शाएं। संस्था के संयुक्त निदेशक सोनू मौर्या ने भी सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगल की कामना की। उन्होंने छात्राओं को अच्छे परीक्षा फल हेतु कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया। पूजा उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आशुतोष तिवारी, सतेंद्र मिश्रा, सोनू यादव, संविधा उपाध्याय, राम अवतार यादव, उमेश यादव (आईएमएस बीएचयू), आशीष यादव, डॉ. लंबोदर सिंगरौल, प्रो. अनिल यादव के अलावा सभी छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

