वीडियो क्लिप और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल : कुर्ता, जींस और चप्पल पहन कर जायजा लेने निकले CP ए. सतीश गणेश, लोगों से की बात, चौकी इंचार्ज मिले गायब, सिपाही मोबाइल में व्यस्त
Varanasi : पुलिसिया मुस्तैदी परखने के लिए पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश मंगलवार को सादे कपड़ों में चप्पल पहने कमिश्नरेट का जायजा लेने निकले। CP ने शहर के कई इलाकों में लोगों से बात भी की। कई जगह पुलिसिया लापरवाही मिली।
CP शहर में लाल कुर्ता, जींस और चप्पल पहने जायजा लेने निकले थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप और तस्वीर में दिख रहा है कि CP ए. सतीश गणेश स्ट्रीट वेंडर्स से बात कर कुछ जानकारी ले रहे हैं। वह वहां से आगे बढ़ते हैं। दूसरे स्ट्रीट वेंडर के पास जाते हैं। उससे भी कुछ पूछते हैं।
वह एक पुलिस चौकी पर भी पहुंचे थे। चौकी इंचार्ज के बारे में तस्दीक कर पुलिस की सतर्कता परखते हैं। चौकी प्रभारी नदारद थे। रास्ते में तीन सिपाही मोबाइल पर व्यस्त थे। कई चौराहे पर सिविल पुलिस गायब थी।
अब पुरानी बात
याद होगा, पुलिस कमिश्नर द्वारा पीक ऑवर में सिविल पुलिस को ट्रैफिक में योगदान के लिए कहा गया था। मंगलवार को उन्हें कई पुलिस सहायता बूथ पर भी पुलिसवाले ड्यूटी स्थल से गायब मिले।