Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

रामनवमी के दिन सासाराम में हुई थी हिंसा : घायल युवक का बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज, मौत

Varanasi : रामनवमी के दिन बिहार के सासाराम में हुई हिंसक घटना पूरे देश के सुर्खियों में है। दो पक्षों में हुई हिंसा की इस घटना में राजा कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। वहीं बुधवार को इलाज के दौरान राजा कुमार ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि सासाराम में रामनवमी के दिन निकले जुलुस में दो पक्षों में हिंसा की घटना का शिकार 23 वर्षीय राजा कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस वक्त हिंसा हुई थी उस समय राजा अपनी मां के आंख के इलाज के सिलसिले में डॉक्टर के पास जा रहा था और इस हिंसा का शिकार हो गया था। राजा का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। वहीं बुधवार को उसकी मौत हो गयी। वहीं परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली उनका रोरोकर बुरा हाल है। राजा कुमार रोहतास जिले के अमियावर थाना नागरी गंज का निवासी था। तीन भाई और एक बहन में राजा कुमार सबसे छोटा था और ग्रेजुएशन की पढ़ाई रहा था।

गौतलब है कि सासाराम के सहजलाल क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट के बाद हिंसा फ़ैल गई थी। जिसमें राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं हिंसा के बाद से पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि स्थिति अब सामान्य हो रहा है।

You cannot copy content of this page