Politics Varanasi उत्तर प्रदेश 

वर्चुअल जनसंवाद : राज्यमंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ, कहा आप सभी के सहयोग से हर जरूरतमंद तक पहुंचा राशन

लॉकडाउन खुलने का अर्थ कोरोना चला गया नहीं है, सतर्क रहे- डॉ. नीलकंठ तिवारी

नव दुर्गा, नवगौरी, अष्टविनायक, अष्ठभैरव, द्वादश ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाले पावन पथ का कार्य जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा हैं- धर्मार्थ मंत्री

Varanasi : उत्तर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन व धर्मार्थ मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वर्चुअल जन संवाद किया तथा सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान उनके अद्दभुत जन सहायक कार्यों हेतु उन्हें धन्यवाद दिया। राज्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान लागू किये योजनाओं का जिक्र करते हुए हर एक युवा कार्यकर्त्ता की पीठ थपथाई जिसने बिना किसी डर और भय के पूरी सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन के दौरान गरीब व असहाय लोगों की सहायता की।

बताया, की शहर दक्षिणी विधानसभा में लॉकडाउन के दौरान करीब 50000 मोदी राशन किट बांटा गया I इसके अलावा स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे विधानसभा में 12 कम्युनिटी किचन संचालित किये गए। जहाँ प्रतिदिन करीब 1000 लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। शहर दक्षिणी में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया की करीब 7 प्राथमिक विद्यालयों को प्रत्येक 2-2 करोड़ की लागत से आधुनिक किये जाने की योजना है। साथ ही नव दुर्गा, नवगौरी, अष्टविनायक, अष्ठभैरव, द्वादश ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाले पावन पथ का भी कार्य जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। वर्तमान में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की विधानसभा क्षेत्र में योगी सरकार में जितने कार्य हुए उतने कार्य आज से पहले कभी नही हुए। उन सभी कार्यों का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर अवश्य करें।

इसके साथ नरसिंह मठ के पुनर्निर्माण व अन्य प्रमुख मठों के जीर्णोद्धार होने की बात भी कही। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को इस बात से सचेत भी किया की लॉकडाउन खुलने का अर्थ कोरोना चला गया नहीं है। सभी से अधिक से अधिक घरों में रहने का तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर पालन करने का अनुरोध किया। उक्त वर्चुअल संवाद में वाराणसी महानगर उपाध्यक्ष व शहर दक्षिणी विधानसभा प्रभारी डॉ. आलोक श्रीवास्तव, महानगर मंत्री डॉ. हरी केशरी, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा समेत समस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

You cannot copy content of this page