Watch video clip- Lockdown : हुनरमंद विजय ने लोगों को जागरूक करने के लिए अख्तियार किया ये रास्ता, बोले ऐसा करने से निसंदेह लोग रहेंगे सजग

Varanasi : Covid-19 से देश लड़ रहा है। जंग जितने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई। लोग अपने घरों में कैद हैं। लॉकडाउन में अपने-अपने तरीके से लोग अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। कई लोग कोरोना बचाव व लॉकडाउन का पालन करने के सिए पेंटिंग, गायन व विभिन्न माध्यमों से देशवासियों को जागरूक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चित्रकार विजय चित्रकारी के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

पेंटर विजय भगवान गणेश के चित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। विजय द्वारा बनाई गई भगवान गणेश की चित्रकारी में कोरोना वायरस को त्रिशूल से अंत करते दिखया गया है। दूसरी तस्वीर में भगवान मॉस्क लगाकर घर मे रहने का संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस की उत्तपत्ति कहा से हुई और इस वायरस से बचा कैसे जाए ये भी दिखाया गया है।

चित्रकार विजय ने बताया कि भगवान गणेश की चित्र बनाकर लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य ये है कि आस्थावान कम से कम भगवान द्वारा दिया गया संदेश समझ कर लॉकडाउन का पालन करें। अपने घरों में रह कर Covid-19 से जंग जीत सकें।