Weather : बारिश के कारण तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत
आसमान में लगी रही बादलों की आवाजाही
Varanasi : लगातार कई दिनों से हो रही मानसून की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा और दिन में 11.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई जो 12.50 तक लगातार जारी रही।
आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे में खिल गए। जगह-जगह धान की रोपाई भी तेज हो गई है। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए और कई के घरों में पानी भी घस गया।
हालांकि शहर के सापेक्ष देहात क्षेत्र में कम ही पानी पड़ रहा है, लेकिन हवा में अधिक नमी होने के कारण खेती का कार्य आसन हो गया है। बंगाल की खाड़ी में अधिक दबाव होने के कारण इस बार मानसून कुछ दिन पहले ही पूर्वांचल में आ गया। इसके यहां आने की 21 जून तक की संभावना जताई जा रही थी।