Education Varanasi 

Webinar : “Language, Truth and Logic” नामक शीर्षक पर सात दिवसीय online कार्यशाला का हुआ आगाज

Varanasi : वसंता कॉलेज के तत्वाधान में प्रसिद्ध ब्रिटिश दार्शनिक ए. जे. एयर की पुस्तक “लैंग्वेज, ट्रुथ एंड लॉजिक” शीर्षक पर शुक्रवार से सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला प्रारम्भ हुआ। ऑनलाइन वर्कशॉप में सर्वप्रथम कॉलेज के संगीत विभाग की डॉ. बिलम्बिता बनिसुधा ने कॉलेज का कुलगीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कॉलेज के मैनेजर एस.एन. दूबे ने प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। स्वागत सम्बोधन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अल्का सिंह ने दिया। वर्कशॉप के विषय का परिचय, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्चना तिवारी द्वारा दिया गया। विशिष्ट व्याख्यान के लिए प्रो. मणिदीपा सेन को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने विस्तार से विषय की समीक्षा की और अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. अशोक वोहरा ने एयर को आधुनिक विश्लेषणात्मक दार्शनिकों में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके दर्शन का सार संक्षेप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. रमा पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन डॉ. अर्चना तिवारी, डॉ. राजेश चौरसिया और डॉ. नीति सिंह द्वारा किया गया। दर्शन जगत के विभिन्न विद्वान एवं अध्यापक प्रो. के.सी. पाण्डेय, प्रो. शशिदेवी सिंह, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. नन्दिनी सिंह, डॉ. आलोक टंडन, डॉ. हरिदत्त त्रिपाठी तथा 170 से अधिक प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से ऑनलाइन वर्कशॉप से जुड़े रहे।

वेबशॉप को यूट्यूब लाईव द्वारा भी प्रसारित किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें।प्रथम दिवस के तकनीकि सत्र के अतिथि वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश चंद्रा थे। उन्होंने आएर के सिद्धान्त “A Priori Judgement” पर अपने विचारों को प्रेषित किया। उन्होंने संभावित प्रभावों या परिणामों के निर्णय हेतु तथ्यों या सिद्धान्तों के विभिन्न अनुप्रयोगों और मॉडल की बात की।कार्य कारण सम्बन्ध, सत्य, ज्ञान और स्वतंत्रता के विस्तृत चिंतन की कसौटी पर आएर के दार्शनिक विचारों को समझने का प्रयास आज के तकनीकी सत्र में किया गया।

You cannot copy content of this page