रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे : टहलने निकले बुजुर्ग की मौत, मुंबई में रह रहे बेटे को दी गई जानकारी
Varanasi : BLW के टैगोर पार्क के पास शुक्रवार की सुबह टहलते वक्त त्रिदेव रेजीडेंसी (बड़ी पटिया ककरमत्ता) के रहने वाले आरके उपाध्याय (69) बेहोश होकर गिर पडे़। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उन्हें रेलवे हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
त्रिदेव रेजीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 506 में रहने वाले आरके उपाध्याय रोज की तरह बरेका में सुबह सैर करने आये थे। बेहोश होकर गिर पड़े।

उनके पड़ोसी रमेश तिवारी ने बताया की वह यहां अकेले रहते थे। बेटे प्रवीण उपाध्याय मुंबई में रहते हैं। प्रवीण को मौत की जानकारी दे दी गई है।