Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

पति से विवाद के बाद पत्नी ने की खुदकुशी : साल भर पहले हुई थी शादी, पिता की शिकायत पर इन धाराओं में FIR

Varanasi News : तिलमापुर में 21 वर्षीया विवाहिता ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सिंधौरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

रामअवध के बेटे संदीप यादव के साथ साल भर पहले मुस्तफाबाद (चौबेपुर) निवासी मंगला यादव की बेटी प्रियंका से हुई थी। बुधवार को पत्नी-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पति की नजर उस पर पड़ी। इलाज के लिए ले जाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। रात 10 बजे पहुंचे SO सिंधौरा आशीष मिश्रा ने शव को कब्जे में लिया।

गुरुवार को विवाहिता के पिता मंगला यादव ने तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 304 B, 498 ए, 3/4 के तहत मुकदमा कायम किया है। पति घर पर रहकर खेती करता है। संदीप का पिता मुंबई में काम करता है। घर पर केवल संदीप और उसकी मां थी।

You cannot copy content of this page