शनिवार को करेंगे दर्शन-पूजन : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गंगा आरती देखने पहुंचे, दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद लिया
Varanasi : दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखने दशाश्वमेध घाट पहुंचे। उपराष्ट्रपति मां गंगा की आरती अपलक निहारते रहे। उनकी पत्नी ऊषा नायडू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।
गंगा आरती को देखकर उपराष्ट्रपति भाव विभोर हो गए। उपराष्ट्रपति उनकी पत्नी और राज्यपाल ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर मां का आशीर्वाद लिया।
गंगा आरती देखने के बाद BLW गेस्ट हाउस के लिए वह रवाना हुए। रात प्रवास के बाद अगले दिन शनिवार को सुबह नौ बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। काल भैरव मंदिर में मत्था टेकेंगे।







उपराष्ट्रपति पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल, पड़ाव चंदौली जाएंगे। स्मृति स्थल पर माल्यार्पण के बाद BLW गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शमशाबाद हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
