शिवाला के होटल में मृत मिले महिला व पुरूष पति-पत्नी नहीं भाई-बहन थे
Varanasi News : भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला स्थित होटल में तमिलनाडु के जिस महिला और पुरूष की लाश मिली थी वह पति-पत्नी नहीं बल्कि भाई और बहन थे। दोनों की मौत की सूचना पर वाराणसी पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी दी।
गौरतलब है कि पिछले 18 अगस्त को तमिलनाडु के कोयम्बटूर के रहनेवाले महिला और पुरूष शिवाला स्थित होटल के कमरे में ठहरे थे। होटल के मैनेजर को दोनों ने बताया था कि उन्हें एक सितम्बर को वापस लौटना है। पिछले रविवार की शाम दोनों ने लस्सी का आर्डर दिया था। इसके बाद दोनों ने कोई आर्डर नही दिया और न ही कमरे से बाहर निकले। दूसरे दिन भी कमरा बंद होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलवाया तो दोनों एक ही बिस्तर पर मृत पाएं गये।
पुलिस की आरम्भिक जांच में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया। उस समय तक लोगों ने समझा कि दोनों पति-पत्नी हैं। बाद में सूचना पर कोयम्बटूर से परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत पुरूष रेवांथा मोहनराज (47) पेशे से चिकित्सक थे। जबकि महिल श्रीसीजे (48) उनकी चचेरी बहन थी। श्रीसीजे के पति का निधन हो चुका था। चिकित्सक रेवांथा मोहनराज की शादी नही हुई थी। दोनों अपने-अपने परिवारों को बिना बताए घर से निकल गये थे। होटल प्रबंधन के अनुसार दोनों रोज सुबह उठते और दर्शन-पूजन के लिए निकल जाते थे। इसके बाद रात में होटल लौटते थे। लेकिन वापस लौटने के एक दिन पहले दोनों की लाश मिली।