Varanasi में रेल से कटकर महिला-पुरुष की मौत : पुलिस कर रही पहचान की कोशिश, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को ये जानकारी दी
Varanasi News : फुलवरिया रेलवे फाटक पांच के नजदीक 30 से 35 साल के बीच महिला और पुरुष की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। शुक्रवार की सुबह लाश मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोगों के बताने पर GRP और फुलवरिया चौकी इंचार्ज पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंडुआडीह-बुंदेलखंड ट्रेन सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास गुजर रही थी। महिला और पुरुष रेल की चपेट में आ गए। लोगों का कहना था कि महिला को बचाने के फेर में आदमी भी कट गया।

लोगों ने पुलिस को बताया है कि गेट नंबर पांच बंद था। कहा जा रहा है कि महिला-पुरुष रेलवे पटरी पार कर रहे थे। दोनों ट्रेन की जद में आ गए। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पता चलने पर आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन से पहुंची। लोगों की भीड़ लग गई। गेटमैन ने रेलवे स्टेशन पर जानकारी दी। ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ।

दुर्घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि दोनों ने रेल से कटकर जान दी है वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि दोनों दुर्घटना के शिकार हुए हैं। पुलिस दोनों के पहचान की कोशिश कर रही है।