महिलाओं ने गाई कजरी : सावन में हर साल किया जाता है आयोजन, जमकर हुआ गाना-बजाना
Varanasi News : स्पंदन गोमती राम सूरत वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष विभु पाण्डेय की तरफ से श्रावण मास के पावन महीने में कजरी गीत का आयोजन किया गया।
विभु पाण्डेय सावन माह का उपवास रखते हुए स्पंदन की पूरी टीम के साथ भजन कीर्तन का आयोजन करती हर साव करती हैं।

संस्था की बालिकाओं ने उत्साह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान पुष्पा ने अपनी टीम के साथ गायन प्रस्तुत किया।
पूनम पांडेय, आंचल, काजल, वंदना, रेनू पांडेय, प्रियंका, पूजा, प्रियंका, अनामिका, अवंतिका सहित तमाम छात्राओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता विभु पांडेय ने किया।