Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

बेकाबू हुई XUV कार: तीन बिजली खम्भों को टक्कर मारने के बाद ऑटो में मारी टक्कर, इतने लोग हुए घायल

Varanasi : रोहनिया थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर में गुरूवार की सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने तीन बिजली के खम्भों को टक्कर दी। इसके बाद हवा भरने की दुकान के सामने खड़ी ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में XUV चालक व प्रयागराज निवासी ऋषि कुमार समेत पांच लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने XUV और आटो को कब्जे में ले लिया है।

क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक XUV कार की रफ्तार काफी तेज थी। हरदत्तपुर के पास अचानक एक्सयूवी असंतुलित हो गई। इसके बाद वह लहराते हुए एक के बाद एक तीन खम्भों में टक्कर मारते हुए ऑटो से जा टकराई। संयोग अच्छा था कि ऑटो में कोई सवार नहीं था। टक्कर के बाद ऑटो और XUV बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक XUV कार सवार वाराणसी में एक वैवाहिक शादी समारोह में शामिल होने के बाद प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित घर जा रहे थे। वाहन में तीन महिला दो पुरुष सवार थे।संयोग अच्छा था इतनी जबर्दस्त टक्कर के बावजूद कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि खम्भों से टकराने के बाद XUV की रफ्तार धीमी हो गई थी वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

You cannot copy content of this page