Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म पूर्वांचल 

सावन के पहले सोमवार पर यादव बंधु निभाएंगे परंपरा : इस बार ये लोग भी रहेंगे मौजूद, 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

Varanasi News : शिव की नगरी काशी में पिछले कई दशकों से एक परपंरा निभाई जा रही है। काशी के सभी प्रमुख शिवालयों में सैकड़ों की संख्या में यादव बंधू देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करते हैं। रविवार को यादव बंधुओं ने सावन में बाबा के जलाभिषेक को लेकर प्रेसवार्ता की। लालजी यादव ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि अभी प्रशासन से शिष्टाचार मुलाकात हुई है। प्रशासनिक स्तर पर अभी जिला प्रशासन से कोई बात नहीं हुई है।

हर साल सावन के पहले सोमवार को भक्ति और श्रद्धा में डूबे हजारों यादव बंधुओं काशी विश्वनाथ के दरबार सहित कई शिव मंदिरों में हाजिरी लगाते हैं। दशकों से वो इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में इस बार भी सावन में बाबा के जलाभिषेक को लेकर यादव बंधुओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

लालजी यादव ने बताया कि इस बार का सावन खास है। क्यूंकि इस बार बाबा के जलाभिषेक में कैबिनेट मंत्री हंसराज अहीर, राष्ट्रीय महासचिव बीजेपी भूपेंद्र यादव, सपा विधायक संग्राम यादव, दिल्ली कैबिनेट मंत्री ओबीसी जगदीश यादव, छत्तीसगढ़ भिलाई विधायक कांग्रेस देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहेंगे। वहीं लगभग 50,000 से ज्यादा यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

You cannot copy content of this page