युवक ने की खुदकुशी : ITI करने के बाद एक कंपनी में कर रहा था ट्रेनिंग, परिवार के लोग बोले- चल रहा था परेशान
Varanasi : भट्ठी गांव में बुधवार को युवक फांसी लगाकर जान दे दी। पहुंची लोहता पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भट्ठी गांव के नंदलाल सिंह का छोटा लड़का सूरज सिंह (24) आईटीआई करके एक प्राइवेट कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा था।

परिवार के लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर कई दिनों से परेशान था।
पुछने पर कुछ बताता भी नहीं था। इस बीच आज उसने फांसी लगा लिया। पिता नंदलाल सिंह ने दरवाजा बंद देख बाहर से धक्का दिया। दरवाजा खुलते ही देखा बेटे ने फांसी लगा ली है। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। पुलिस को बताया। वह एक भाई और बहन में सबसे छोटा था।