अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

समाधान दिवस: DCP और SDM ने दिए निर्देश, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

वाराणसी: फूलपुर थाना परिसर में समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रमोद कुमार और उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने जन समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी और एसडीएम ने जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि थाना समाधान दिवस पर कुल 10 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 3 मामले पुलिस से और 7 मामले राजस्व से संबंधित रहे। इन मामलों में से एक का…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

यातायात जागरूकता अभियान: हेलमेट बांटे, काटा चालान, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर कही ये बात

वाराणसी: फूलपुर बाजार में अभ्युदय सेवा समिति द्वारा एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार और फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने भाग लिया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में दर्जनों लोगों को नि:शुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए, ताकि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट यात्रा कर रहे लोगों पर सख्ती बरतते…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी में ज्वेलरी चोरी का मामला: 5 घंटे में पर्दाफाश, चोरों के साथ इतने खरीददार भी गिरफ्तार

वाराणसी: एक ज्वैलर्स के कर्मचारी से सोने, चांदी और हीरे के आभूषण (कुल मूल्य लगभग 3,26,080/- रुपये) की चोरी के मामले में पांच घंटे के भीतर ही पुलिस ने तीन चोर और चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्णकारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 32,639 रुपये नकद और चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। घटना का विवरण 7 नवंबर 2024 को एक ज्वैलर्स का एक कर्मचारी अपने प्रतिष्ठान से सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेकर रिपेयरिंग के लिए जा…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

छठ पूजा का मौका, चोरों ने साधा निशाना: ससुराल गए परिवार के घर में लाखों की चोरी, इतनी जगहों पर घटनाएं

वाराणसी: छठ महापर्व पर जब हर कोई अपनों के बीच खुशियां बांट रहा था तब चोरों ने मौका देखकर इंद्रपुर खोरी निवासी आतिश श्रीवास्तव के घर पर हाथ साफ कर दिया। आतिश श्रीवास्तव अपने परिवार संग छठ पूजा के लिए 6 नवंबर की रात छपरा (बिहार) स्थित ससुराल गए थे। तभी चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। 7 नवंबर को पड़ोसी के फोन पर सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही आतिश 8 नवंबर को घर लौटे, उन्होंने देखा कि घर का मुख्य…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विवाहिता ने की आत्महत्या: तलाक की प्रक्रिया के बीच छठ पूजा के दिन लगाई फांसी

वाराणसी: आदर्श नगर तुलसीपुर कॉलोनी में शुक्रवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता सोनी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पति चंदन ने 112 नंबर पर सूचना दी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, फॉरेंसिक टीम, और मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पति चंदन मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार के निवासी हैं। वह वर्तमान में वाराणसी में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

छठ पूजा के दौरान हमला: दो युवक हिरासत में, दो नामजद सहित इतने पर मुकदमा

वाराणसी: छठ पूजा के दौरान गुरुवार को वाराणसी के राजघाट पर पूजा कर रहे मुगलसराय निवासी एक परिवार पर कुछ युवकों के हमले की घटना ने माहौल को असहज बना दिया। हरिशंकरपुर, मुगलसराय के निवासी सौरभ केशरी ने आदमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। सौरभ के अनुसार, पूजा के दौरान करीब 12 युवकों का एक समूह नाव से…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: छठ पूजा के दौरान तालाब में डूबा किशोर, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के हडियाडीह गांव में छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तालाब में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर उजाला गौड़ की डूबने से मौत हो गई। उजाला नाऊपुर, थाना केराकत, जिला जौनपुर का निवासी था। वह अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र गौड़ के घर घूमने आया था। शुक्रवार को सुबह छठ पूजा के अवसर पर उजाला तालाब में नहाने गया, जहां वह गहराई में चला गया और डूब गया। घटना के तुरंत बाद, परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और तत्काल हॉस्पिटल…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

वाराणसी हत्याकांड: 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कातिलों की संख्या पर संदेह, जानिए गुप्ता परिवार के किस सदस्य को कितनी गोली मारी गई?

वाराणसी: भेलूपुर और रोहनिया क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस की टीमें घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही हैं। अब तक की जांच में पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए इस खौफनाक वारदात के संदिग्धों की पहचान में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। पुलिस का अनुमान है कि इस सामूहिक हत्या में चार से पांच लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्टल और रिवॉल्वर दोनों का इस्तेमाल किया है। जांच के अनुसार, घटनास्थल…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पांच हत्याओं का खौफनाक कहानी: राजेंद्र को पहले मारी गई थी गोली, पुलिस को ‘विक्की’ की तलाश

वाराणसी: भेलूपुर और रोहनिया में पांच लोगों की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि सबसे पहले रोहनिया में राजेंद्र गुप्ता की हत्या की गई, जिसके बाद हमलावरों ने भदैनी इलाके में पहुंचकर चार और लोगों की हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस टीम फोरेंसिक…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग: बाल-बाल बचे लोग, पुलिस कर रही इस बात की जांच

नीरज सिंह सेवापुरी, वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान कार्यालय के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि हाथी बाजार में जीवदानी इंफ्राटेक नाम से पूर्व प्रधान शिवकुमारी देवी के बड़े पुत्र मनोज सिंह का कार्यालय है। बुधवार देर शाम एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर फायरिंग की। उस वक्त अंदर मनोज सिंह, दिनेश पांडेय डीजल गुरु और लव दुबे…

Read More