पूर्वांचल वाराणसी 

International Yoga Day 2024 : CRPF 95 बटालियन के जवानों ने किया योग, जागरूक किया, ताकि लोग रहें निरोग

Varanasi : CRPF 95 बटालियन के जवानों ने शनिवार को धमेख स्तूप, सारनाथ में योग किया। योग दिवस के तहत 95 बटालियन के कमांडेंट के निर्देश पर सुबह 5.30 बजे 6.30 बजे तक योगा कराया गया। बटालियन के ऑफिसर, जवान और आम लोगों ने भाग लिया।

जवानों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है ऑफिसर, जवान और लोगों को जागरूक करना।शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना। इस अवसर पर योग गुरु सुशील कुमार गुप्ता द्वारा प्राणायाम करने के लिए बताया गया। प्रमुख तौर पर कपालभाति, अनुलोम-विलोम भ्रामरी, ओम् व्यायाम आदि कराए गए।

आलोक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी 95 बटालियन) ने प्राणायाम-व्यायाम के फायदे ऑफिसर व जवानों को बताया। कहा, जीवन में योग की अहमियत को समझाने के मकसद से हर साल दुनियाभर में 21 जून को विश्न योग दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तोर पर अनिल कुमार सिंह (गंगा हातिमा ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर) ने वहां पर उपस्थित लोगों, ऑफिसर और जवानों को योग, स्वच्छता, पौधारोपण के महत्व के बारे में बताये।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, नवनीत कुमार उप कमांडेंट, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक कुमार राजीव, विकास तिवारी , प्रवीण सिंह, आशुतोष तिवारी, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण सारनाथ से नीतीश कुमार मिश्रा ASAC, जे. राजू CA, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts