Ganga Dussehra 2024: Varanasi में गंगा तट पर उतरा देवलोक, उतारी गई मां गंगा की महाआरती

Varanasi : पृथ्वी पर मां गंगा के अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ पर काशी के गंगा तट दशाश्वमेध घाट पर शाम साक्षात देवलोक उतर आया। दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के तत्वधान में जैसे ही देवी सुरेश्वरी, भगवती गंगे की धुन शुरू हुई श्रद्धालु मगन होकर झूम उठे। लोहबान, कपूर और गुगुल की सुवास के बीच अर्चकों ने मां गंगा की आरती उतारी। रिद्धि-सिद्धि स्वरूपा कन्याओं ने चंवर डुलाया। मां गंगा का षोडशोपचार पूजन और 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर भारत के लिए सुख और समृद्धि की कामना की…

Read More