गंगा में मिली अधेड़ की लाश: लोगों के बताने पर पहुंची पुलिस, जान रहे हैं पास से क्या मिला?

Varanasi : मुड़ादेव गांव के सामने मंगलवार की सुबह गंगा में बसंत कनौजिया (50) की लाश मिली। पता चलने पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने बसंत की लाश को कब्जे में लेकर मृतक के पहचान की कोशिश शुरू की। मरने वाले के शरीर पर सफेद रंग की सैंडो गंजी, लाल रंग का अंडरवियर और लाल-सफेद धारीदार कैफ्री थी। उसके पास से एक चाभी भी पुलिस को मिली है। वह लंका थाना क्षेत्र के नुआव का रहने वाला था। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Read More