अपराध उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी 

युवती सहित दो ने की खुदकुशी: 12 घंटे के अंदर दो घटनाएं, एक जगह पुलिस ने घर वालों को बताया तो एक जगह…

Varanasi : बीती रात से लगायत अबतक 12 घंटे के अंदर युवती सहित महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। दोनों घटनाएं कमश: भेलूपुर और सारनाथ थाना क्षेत्रों की हैं।

अस्सी घाट में स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को संध्या यादव (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

उसकी दोस्त कुछ लोगों के साथ गेस्ट हाउस पहुंची। गेस्ट हाउस में घुसने के बाद सभी मृतका के कमरे में जाकर दरवाजा खोलने लगे।

कर्मचारियों ने विरोध किया तो उसके साथ पहुंचे युवक मारपीट करने के लिए तैयार हो गए। सूचना पर भेलूपुर पुलिस पहुंची।

पुलिस के बताने पर भैरवनाथ के रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उधर, रघुनाथपुर में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। सारनाथ पुलिस के मुताबिक सोनू सोनकर की पत्नी रेखा सोनकर (35) ने पारिवारिक कलह से उबकर आत्महत्या कर ली।

रेखा सोनकर को दो बच्चे हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति सोनू सोनकर काम नहीं करता था।

वह नशे का लती था। आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। देर रात रेखा ने आत्महत्या कर लिया। परिवार वालों को गुरुवार की सुबह जानकारी हुई।

पहुंची सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आसपास और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही ही है।

Related posts