अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में देव दीपावली पर यातायात व्यवस्था: जानें सभी रूट डायवर्जन और पार्किंग की A TO Z जानकारी

वाराणसी: 15 नवंबर 2024 को वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के अवसर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दिन लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन के मद्देनजर वाराणसी शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किए गए हैं। बाहरी जिलों के लिए डायवर्जन वाराणसी शहर के अंदर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन देव दीपावली के अवसर पर सुबह 4:00 बजे से 11:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से रात तक विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेंगे। प्रमुख…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

उप राष्ट्रपति के आगमन और देव दीपावली पर सुरक्षा का कड़ा कवच: पुलिस आयुक्त ने दिए ये निर्देश, इन रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक

वाराणसी: आगामी 15 नवंबर को उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे और देव दीपावली के आयोजन को लेकर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की। इस बैठक में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग में बताया गया कि देव दीपावली पर्व के दौरान प्रमुख क्षेत्रों जैसे मैदागिन, गोदौलिया, अस्सी और बैंक ऑफ बड़ौदा लंका मार्ग पर वी.वी.आई.पी. के अलावा सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, गंगा नदी में अन्य जिलों से आने वाली नौकाओं का…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में तड़के मुठभेड़: कुख्यात बहादुर पाल पुलिस के हत्थे चढ़ा, गोली लगने से जख्मी

वाराणसी: ठंडी हवाओं के बीच गुरुवार भोर की में चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ का रोमांचक घटनाक्रम सामने आया। इस मुठभेड़ में वाराणसी और गाजीपुर में लूटपाट और चेन स्नेचिंग कर आतंक फैला चुका बहादुर पाल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कैसे हुई? तड़के चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा अपनी टीम के साथ राजवाड़ी हवाई पट्टी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गाजीपुर की ओर से…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

गंगा की लहरों पर जीवंत होगा इतिहास: देव दीपावली पर काशी के घाटों पर सजेगी सनातन की महागाथा

Varanasi Dev Deepawali 2024: देव दीपावली के पावन अवसर पर काशी इस बार विश्व को अपनी धार्मिक धरोहर और सनातन संस्कृति से रूबरू कराएगी। योगी सरकार की अनूठी पहल के तहत आने वाले पर्यटक काशी का धार्मिक इतिहास, मां गंगा का अवतरण और देव दीपावली का पौराणिक महत्व 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से देख सकेंगे। चेत सिंह घाट पर आयोजित यह कार्यक्रम गंगा की लहरों के साथ लेजर शो और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजनों की दिव्य प्रस्तुति देगा। 15 नवंबर को देव दीपावली…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सड़क पर मौत की दस्तक: अधेड़ की दर्दनाक मौत के बाद उबला जनाक्रोश, परिजनों ने लाश रख किया इंसाफ का इंतजार

शिवपुर, वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के सभईपुर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक पिकअप वाहन की चपेट में आकर 55 वर्षीय राधेश्याम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कैसे हुई दुर्घटना? राधेश्याम पटेल, जो सभईपुर के निवासी थे और पान की दुकान चलाते थे, शाम करीब 5:45 बजे अपनी दुकान से पानी लेने के…

Read More
ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म वाराणसी 

देव दीपावली 2024: गंगा घाटों पर चला भव्य स्वच्छता अभियान, स्वच्छ गंगा की दिशा में एक और कदम

वाराणसी: देव दीपावली से पूर्व सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ 95 बटालियन और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से मां गंगा के पांच प्रमुख घाटों पर एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान ‘मिशन क्लीन गंगा, ग्रीन गंगा’ के तहत आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह ने नेतृत्व किया। अभियान के दौरान राजेंद्र प्रसाद घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट सहित अन्य घाटों पर सफाई कार्य किया गया। इस अभियान के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री राजेश्वर बाला पुरकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

हनुमान मंदिर में चोरी: चोरों ने तोड़ा दरवाजा, हजारों रुपये का सामान उड़ाया

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से रात के समय चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घंटा-घड़ियाल, बर्तन और अन्य पूजा सामग्री समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। मंदिर के पुजारी बीरबल ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रात लगभग 9 बजे पूजा और आरती के बाद मंदिर का ताला बंद कर अपने घर चले गए। रात में चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीकड़ में बंधे दो 50 किलो के घंटे, पूजा के बर्तन, ताबे का…

Read More
वाराणसी 

प्रशिक्षु आईएएस दल का पिंडरा तहसील और पीएचसी का निरीक्षण: ग्रामीण विकास योजनाओं का किया अध्ययन

वाराणसी: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का एक दल बुधवार को पिंडरा तहसील और पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने तहसील की कार्यप्रणाली, पीएचसी में इलाज, पंजीकरण, डिलीवरी सिस्टम और भुगतान की व्यवस्था को ध्यान से देखा और उसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल पिछले दो दिनों से ग्राम पंचायत रसूलपुर के सचिवालय में ठहरा हुआ था, जहां वे ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समीक्षा कर रहे थे। बुधवार को प्रशिक्षु दल…

Read More
खेल खेल जगत वाराणसी 

बालीबाल प्रतियोगिता: DCP प्रमोद कुमार ने दिए प्रेरणादायक संदेश

वाराणसी: बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित स्व जय समर बहादुर सिंह स्मृति अंतर विद्यालयी दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में डीसीपी प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें बिना किसी दबाव में खेल खेलने की बात कही। उन्होंने कहा, “जिंदगी में अगर सफल होना है तो एक खिलाड़ी के गुण को आत्मसात करो, चाहे स्थिति जैसी भी हो, जीत का जज्बा हमेशा बरकरार रखना चाहिए।” प्रतियोगिता के पहले मैच में तुलसी विद्या निकेतन नगवा और…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व: सरदार कुलदीप बोले- प्रेम, सद्भाव और समाज सुधार की दिशा में प्रेरणा

रामनगर, वाराणसी: “गुरु बिन घोर अंधार,” इन अमूल्य शब्दों के माध्यम से गुरु नानक देव जी ने आध्यात्मिक मार्ग की महत्ता का वर्णन किया। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष और काशी रत्न सरदार कुलदीप सिंह ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार हमें सर्वव्यापी और निरंकार प्रभु की ओर ले जाते हैं, जो कण-कण में विद्यमान है और किसी की रचना नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने उपदेशों में सकारात्मकता और निस्वार्थ…

Read More