राजनीति वाराणसी 

GM को सौंपा ज्ञापन: जलजमाव, सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजल की समस्या से परेशान हैं लोग

रामनगर, वाराणसी: महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेतृत्व में शुक्रवार को रामनगर क्षेत्र की जलकल समस्याओं को लेकर जलकल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। प्रकोष्ठ के विवेक रॉकी के नेतृत्व में यह ज्ञापन नगर निगम के भेलूपुर स्थित जलकल विभाग कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में रामनगर रामलीला स्थल सगरा ताल, पशु अस्पताल रामनगर, जिन्नात शाह बाबा ईदगाह, तिलभानंदेश्वर, जद्दू मंडी, हकाक टोला, पाण्डेयपुर नइबस्ती में हो रहे जलजमाव, सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजल की गंभीर समस्याओं को उठाया गया। इन समस्याओं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

24 घंटे में चोरी गया ई-रिक्शा बरामद: कमांड सेंटर की मदद से हुई रिकवरी, पुलिस ने वाहन सौंपा

वाराणसी: कैंट पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई से वाहवाही बटोरी है। 2 अक्टूबर 2024 की रात करीब 11 बजे राजा बाजार नदेसर निवासी इंद्रजीत कुमार ने थाना कैंट पर सूचना दी कि उनका टोटो (ई-रिक्शा) रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65 JT 8673 एक होटल, नदेसर के पास से चोरी हो गया है। 24 घंटे में रिकवरी जैसे ही यह सूचना मिली, कैंट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमांड सेंटर के कैमरों की मदद से ई-रिक्शा की तलाश शुरू कर दी। 24 घंटे के भीतर, 3 अक्टूबर 2024 को रात…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

‘मिशन शक्ति’ अभियान का पांचवां चरण: वाराणसी में जोरदार आगाज, 90 दिनी विशेष अभियान शुरू

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ‘मिशन शक्ति’ अभियान का पांचवां चरण वाराणसी में पूरी ताकत के साथ शुरू हो चुका है। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा यह अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर, 2024 से व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शुरू किया गया है। इस 90-दिवसीय अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करना है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, एंटी-रोमियो दस्तों की सक्रियता, और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35314 किलोग्राम अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, पुलिस आयुक्त ने लोगों से की ये गुजारिश

वाराणसी: हाल ही में बरेली में हुए दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद वाराणसी पुलिस ने अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 35,314 किलोग्राम अवैध पटाखों का जखीरा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सख्ती के निर्देश बरेली हादसे के बाद, शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत वाराणसी पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित हादसे को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस आयुक्त के…

Read More
वाराणसी 

महाराजा ट्रेन का आगमन: काशी में विदेशी सैलानियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत, देखेंगे गंगा आरती

वाराणसी: पर्यटन के नए सीजन की शुरुआत के साथ वाराणसी में महाराजा ट्रेन का आगमन हुआ, जिससे विदेशी सैलानियों का आगमन भी हुआ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर. के. रावत ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। ट्रैवल ओसियन के नेतृत्व में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर और शंखनाद की ध्वनि से सैलानियों को वाराणसी के आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कराया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर फूलों की वर्षा की गई और उनके लिए रेड कारपेट बिछाई गई। महाराजा ट्रेन की यह यात्रा दिल्ली, जयपुर,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म वाराणसी 

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर: सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दिए गए निर्देश, इन 10 बिंदुओं पर फोकस

वाराणसी: श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर के त्रम्बकेश्वर हॉल में सुरक्षा ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अमित कुमार श्रीवास्तव ने ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का सख्ती से पालन करने के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन और उचित व्यवहार के निर्देश दिए। दिशा-निर्देश यह दिशा-निर्देश पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और दर्शनार्थियों के साथ उचित व्यवहार बनाए रखने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत: दूसरा गंभीर रूप से घायल, इस तरह हुआ हादसा

चौबेपुर, वाराणसी: थाना क्षेत्र के पहाड़िया-बलुआ मार्ग पर स्थित लखरांव प्रहलादपुर में बटाऊबीर बाबा मंदिर के पास गुरुवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का विवरण: आराजी नेवादा गांव निवासी वकील कुमार (पुत्र गोपाल) अपने रिश्तेदार को खाना लेकर चंद्रा चौराहे की ओर बाइक से जा रहा था। बटाऊबीर बाबा मंदिर के पास, विपरीत दिशा से आ रहे पुलिसकर्मी रमेश यादव की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

हाथी बाजार में दुर्गा प्रतिमा स्थापित: भक्तों ने की जयकार, युवाओं ने किया गरबा नृत्य

सेवापुरी, वाराणसी: स्थानीय विकासखंड के हाथी बाजार में शुक्ल पक्ष के दिन संकल्पित ग्रामीणों के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान भक्तों ने रातभर मां दुर्गा के जयकारे लगाए, वहीं गांव के कुछ युवाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। समाजसेवी नीरज सिंह ने इस अवसर पर बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस दुर्गा पूजा पंडाल में हर रात नए-नए कलाकार अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

मिर्जापुर सड़क हादसे में 10 की मौत: PM Modi और CM Yogi ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगी सहायता राशि

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी- मिर्जापुर: कछवां थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल सहित कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि “इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

‘मिशन शक्ति’ फेज-05 का आगाज: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से अभियान शुरू, महिलाओं को सुरक्षित और समर्थ बनाना उद्देश्य

वाराणसी: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए वाराणसी कमिश्नरेट ने ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 के 90 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस (3 अक्टूबर 2024) से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और समर्थ बनाना है। अभियान की शुरुआत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में, ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध की निगरानी में यातायात सभागार में की गई। मिशन शक्ति की नई योजना इस चरण के दौरान विभिन्न…

Read More