वाराणसी 

पूर्व ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता का निधन : अस्पताल में कराया गया था भर्ती, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Satish Kumar

Varanasi : बड़ागांव ग्राम सभा के तीन बार प्रधान रहे घनश्याम गुप्ता (60) का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता ब्रेन हैमरेज हुआ था।

कुछ दिनों पुर्व इंफेक्शन होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित एक नीजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सांयकाल उनकी मौत हो गयी।

मृतक प्रधान को दो पुत्र और एक पुत्री है। ग्राम प्रधान के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related posts