वाराणसी 

पुलिस ने संतुलन और असंतुलन का फर्क बताया: पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षित रखने का दिया संदेश

Varanasi: काशीराम पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण किया। चौकी प्रभारी राहुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक पवन कुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सोनकर, अरविंद कुमार सरोज व विजय कुमार ने वृक्षारोपण करके सुरक्षित पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

लोगों को संतुलित पर्यावरण का महत्व समझाया। कहा, पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस वर्ष तापमान वृद्धि से भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने को मिला, इसका मुख्य कारण निजी स्वार्थ के लिए पेड़ों की अधिक कटाई और वृक्षारोपण न करना है।

बताया, हम सभी को अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे।

Related posts