राजनीति वाराणसी 

जमीन बचाने के लिए रैली निकाली: सभा कर जताया विरोध, नंदलाल मास्टर बोले- 11 सितंबर से सत्याग्रह पर बैठे हैं

अभिषेक त्रिपाठी

वाराणसी, मिर्जामुराद: लोक समिति और दिहाड़ी महिला कामगार मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मिर्जामुराद के खालीसपुर गांव में महिलाओं ने राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ साधना केंद्र पर कब्जा करने और उसे गिराने का आरोप लगाकर रैली निकाली। सेवापुरी ब्लॉक के गांवों से महिलाएं खालिसपुर नहर के पास एकत्रित हुईं और गांव में रैली निकाला।

रैली के बाद महिलाओं ने गांव के डीह पर सभा की और सर्व सेवा संघ कैंपस को बचाने के लिए विरोध जारी रखने का संकल्प लिया।

नेतृत्व कर रहे लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि यह रैली सत्याग्रह के समर्थन में निकाली गई है। अन्याय के खिलाफ गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता 11 सितंबर से सत्याग्रह पर बैठे हैं।

धरने में नंदलाल मास्टर के साथ अनीता, सोनी, रामवचन, शिवकुमार, मनीषा, संजू, पूनम, मनोरमा, सीता, बिंदु, उषा, सरिता, सुनीता, सादरून, सोबरा, रईसा, आसमां, फातमा, बिमला, सुशीला, तारा, और कमलावती समेत अन्य कई महिलाएं शामिल थीं। सभा की अध्यक्षता आशा ने की और संचालन अनीता द्वारा किया गया।

Related posts