अपराध ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म वाराणसी 

देव दीपावली: पुलिस आयुक्त ने कथा स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश

वाराणसी: देव दीपावली की तैयारियों के बीच, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए आगामी शिव महापुराण कथा के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। यह कथा 20 से 26 नवम्बर तक डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता शहर की सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त ने कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कथा स्थल…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

यातायात माह 2024: छात्राओं और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

वाराणसी: यातायात माह नवम्बर-2024 के अवसर पर, यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता और विद्यालयों के बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यशाला इसी क्रम में, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

महिला सुरक्षा की नई कड़ी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत वाराणसी में महिला बीट प्रणाली को सशक्त बनाने की पहल

वाराणसी: मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में महिला बीट प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में, 11 नवंबर 2024 को यातायात सभागार, वाराणसी में सभी थानों की महिला बीट अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस कर्मियों के समुचित उपयोग और महिला बीट से संबंधित कार्यों पर चर्चा…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

सड़क हादसा: जख्मी 58 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, बाइक चालक पर मुकदमा

बड़ागांव, वाराणसी: बाबतपुर-बसनी मुख्य मार्ग पर 5 नवंबर की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 58 वर्षीय व्यक्ति आनंद कुमार उपाध्याय की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जानकारी के अनुसार, बसनी गांव निवासी आनंद कुमार उपाध्याय घटना के समय सड़क पार कर रहे थे, तभी बाबतपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

गुप्ता फैमिली मर्डर केस: रिश्तों की उलझी परतों में लिपटी मौतें, बदले की आग में झुलसा विशाल पुलिस की पहुंच से दूर

वाराणसी: भदैनी इलाके में गुप्ता परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस के सामने रिश्तों के जटिल पहलू एक-एक कर खुल रहे हैं। हत्या के मुख्य आरोपी विशाल उर्फ विक्की का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, लेकिन जांच में अब रिश्तों की ऐसी परतें सामने आ रही हैं, जो दिल दहला देने वाली हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मृतका विशाल की ताई नीतू गुप्ता हर महीने उसे 10,000 रुपये भेजती थीं। दीपावली पर विशाल की चचेरी बहन गौरांगी ने…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

जुआ कांड में पुलिस पर बड़ा आरोप: इंस्पेक्टर परमहंस नपे, इतने लाख रुपये वसूली मामले में जांच तेज

वाराणसी: पहड़िया स्थित एक अपार्टमेंट में व्यापारियों से 41 लाख रुपये वसूलने के आरोप में सारनाथ थाना प्रभारी परम हंस गुप्ता पर निलंबन की गाज गिरी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की है। सीपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना का वायरल वीडियो और पुलिस की संलिप्तता पर सवाल इस मामले को और…

Read More
पूर्वांचल वाराणसी सेहत स्वास्थ्य 

वाराणसी: अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ओम साई होमियो हॉस्पिटल का उद्घाटन, असहाय मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

वाराणसी: पंचकोशी मार्ग पर रामेश्वर से महेश के बीच 3-4 किलोमीटर की दूरी पर एक अत्याधुनिक होमियो हॉस्पिटल “ओम साई होमियो हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर” का उद्घाटन किया गया। यह अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है और इसमें होमियोपैथी के साथ-साथ अन्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। शनिवार को इस अस्पताल का उद्घाटन अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य तानसेन महाराज और बिल्लू महाराज ने किया। उद्घाटन समारोह में वाराणसी के विभिन्न साधु-संत भी मौजूद थे। हॉस्पिटल में जांच और इमरजेंसी सुविधाएं इस नए हॉस्पिटल में सभी प्रकार की…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

वाराणसी: सनातन विस्तार के लिए संस्कृति संवाद यात्रा की बैठक

वाराणसी: धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा “संस्कृति संवाद यात्रा” के चौदहवें पड़ाव की बैठक का आयोजन माँ दुर्गा धर्मशाला, दुर्गा मंदिर बौलियाँ लहरतारा में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनीता तिवारी ने की। मुख्य वक्ता, संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “सत्य ही सनातन है,” और यह स्पष्ट किया कि सनातन संस्कृति मानवता, संस्कृतियों और मानवीय मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन संस्कृति में मानवाधिकारों की रक्षा और मानवता के विकास का सूत्र है। पाण्डेय ने सनातन के…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी सबसे अलग 

वाराणसी कमिश्नरेट: कई थाना प्रभारियों कार्यक्षेत्र में तब्दीली, इन थानेदारों को फील्ड से हटाया गया

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में तब्दीली की। सारनाथ थाने का चार्ज होल्ड कर रहे इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता इस बार भी सस्पेंड होकर वापस लौटे हैं। चोलापुर थाने का चार्ज संभालने वाले दरोगा ईश्वर दयाल दुबे भी पिछली बार की तरह इस बार भी लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। जारी गस्ती के मुताबिक, चितईपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रहे संजय कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक सिगरा, पुलिस लाइन में पड़े इंस्पेक्टर गोपाल जी कुशवाहा को चितईपुर थाना प्रभारी निरीक्षक,…

Read More
ऑन द स्पॉट खेल खेल जगत वाराणसी 

बनारसगिरी- सेलेब्रटिंग स्ट्रीट्स: छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य, कला और सांस्कृतिक उत्सव का धमाकेदार आयोजन

वाराणसी: छावनी परिषद और वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने स्वास्थ्य, कल्याण और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठा सड़क कार्यक्रम “बनारसगिरी- सेलेब्रटिंग स्ट्रीट्स” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छावनी क्षेत्र के नेहरू पार्क और नेहरू पार्क सर्किल में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 1000 लोग शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठी छावनी रेडियासिटी के रेडियो जाकी द्वारा संचालन किए गए इस कार्यक्रम में छावनी क्षेत्र की जनता, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शहर के विभिन्न आयु वर्गों के लोग शामिल हुए। आयोजन में कई आकर्षक प्रतियोगिताएं…

Read More