अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा: कोलकाता में रहने वाले शख्स की पैतृक जमीन फर्जी दस्तावेजों से बेची, FIR

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोलकाता में रहने वाले सत्यम सिंह की पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी से बेच दिया गया। सत्यम सिंह ने आरोप लगाया है कि किसी ने उनके नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए रतनपुर, करमपुर और पचरासी गांवों में स्थित उनकी जमीन बेच दी। सत्यम सिंह का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी मिलने पर उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। जांच में सामने आया…

Read More
अपराध वाराणसी 

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध: तहसील में कार्य बहिष्कार, काम ठप

वाराणसी: गाजियाबाद में जिला जज के आदेश पर अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। गाजियाबाद में जिला जज और अधिवक्ताओं के बीच नोक-झोंक के बाद, जज के आदेश पर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई वकील घायल हो गए। विरोध सभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य न्याय दिलाना है, लेकिन वर्तमान में अधिवक्ताओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

दहेज उत्पीड़न: विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत कई पर केस दर्ज किया

विवाह के बाद दहेज मांग और उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार वाराणसी, मिर्जामुराद: पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने दो मामलों में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोपों में केस दर्ज किया है। पहले मामले में, जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता कोमल देवी की शिकायत पर उनके पति कुश ठठेरा, ससुर राजकुमार ठठेरा, सास सीता देवी, जेठ रितिक, जेठानी अर्चना, देवर घंटी, और ननद चांदनी व अंजली के खिलाफ केस दर्ज…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश

वाराणसी, मिर्जामुराद: गौर मधुकरशाहपुर (मिर्जामुराद) में रविवार की सुबह 9 बजे 20 वर्षीया युवती सोनी बिन्द संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से युवती को फंदे से उतारकर रोहनिया के भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के परिवार के सदस्यों के अनुसार, घटना के समय उसकी मां चंद्रावती देवी और छोटी बहन सौम्या खेत में काम कर रही थीं। भाई दीपक डाक पार्सल की गाड़ी चलाने गया…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

चलाया गया सघन चेकिंग अभियान: बिना हेलमेट, तीन सवारी और काली फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर यातायात माह के तहत वाराणसी के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और पुलिस उपायुक्त गोमती प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी खुद चेकिंग अभियान में सक्रिय रहे। एडीसीपी वरुणा सरवणन टी के नेतृत्व में तड़के बौलीया तिराहे और शिवपुर पुरानी चुंगी पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस अभियान के तहत तीन सवारी, काली फिल्म लगी चार पहिया वाहन और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को प्राथमिकता से निशाने पर लिया गया। चेतगंज थाने की…

Read More
अपराध राजनीति वाराणसी 

आरोपी पर कार्रवाई की मांग: PM Modi के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर BJP कार्यकर्ता पहुंचे थाने

पंकज मिश्रा वाराणसी: रोहनिया थाने में रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचे और एसीपी रोहनिया को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि भदवर, काशीपुर निवासी आशुतोष पाल उर्फ गोलू ने अपने फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अव्यवहारिक शब्दों का उपयोग किया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अपील की। इस पर पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

घाट पर 10 मिनट तक पत्थरबाजी: सवारी बैठाने को लेकर नविकों के दो गुटों में मार, पांच जख्मी

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला घाट पर रविवार की सुबह नाव में सवारी बैठाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लगभग 10 मिनट तक हुए इस पथराव में बाबू साहनी (28), विष्णु साहनी (32), राजकुमार (56), कुमार साहनी (55) और बाबू की बहन ज्योति साहनी (16) सभी निवासी तेलियानाला घायल हो गए। पथराव में ज्योति का सिर फट गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इन लोगों…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: फोर व्हीलर की मामूली टक्कर पर बवाल, युवक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला

वाराणसी, बड़ागांव: थाना क्षेत्र के पुआरी खुर्द ग्राम में एक मामूली टक्कर ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। स्थानीय निवासी रामजनम ने बड़ागांव पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई सुरेंद्र कुमार शनिवार को अपने किसी दोस्त की फोर व्हीलर लेकर ससुराल जा रहे थे, रास्ते में गांव के पड़ोसी की बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इस पर पड़ोसियों आशुतोष राजभर, कालीचरण, और संदीप राजभर ने एकजुट होकर सुरेंद्र पर लोहे की रॉड, पत्थरों और पंचों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

फोरलेन पर सड़क हादसे: एक के बाद एक तीन दुर्घटनाओं से हड़कंप, घायलों में एक की हालत गंभीर

वाराणसी: बनारस-जौनपुर फोरलेन पर बेलवा स्थित आनंदम रेस्टोरेंट के समीप एक बड़ा हादसा हुआ, जब सड़कों के बीच लगे पौधों को पानी दे रहे टैंकर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे एक लेन पर लंबा जाम लग गया। हादसे में टैंकर चालक अवध बिहारी, उम्र 55 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका बायां पैर टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से टैंकर और ट्रेलर को किनारे…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

शादी के बाद बढ़ी बुलेट और कैश की मांग: बेटी के जन्म पर बढ़ीं प्रताड़नाएं, ससुराल पक्ष पर केस

वाराणसी, बड़ागांव: भगवानपुर खुटहना निवासी अंजू पटेल की शादी धूमधाम से 8 मई 2022 को प्रसादपुर के सूरज पटेल के साथ हुई थी। पिता ने दहेज में मोटरसाइकिल, टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, कपड़े, और 51,000 रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के जेवर भी दिए, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये की मांग को लेकर अंजू पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति सूरज, सास लालती देवी, देवर प्रहलाद, और तीन ननदें चंदा, पूनम, और राधिका ने दहेज न…

Read More