अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

खड़ी ट्रक से टकराई मिनी ट्रक: खलासी की मौत, मेरठ के इस जगह का रहने वाला था मृतक

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: ठठरा गांव (तमाचाबाद) के सामने हाईवे पर एक खड़ी ट्रक से मिनी ट्रक के टकरा जाने से एक खलासी की जान चली गई। घटना शनिवार की सुबह हुई। वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही मिनी ट्रक खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ी। इस टक्कर में मिनी ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कछवांरोड चौकी प्रभारी जगदम्बा सिंह ने घायल खलासी को मिनी ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाया और तुरंत इलाज के लिए…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

बाइक सवार युवक को मारी गोली: वाराणसी के इस जगह की घटना, पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक डीह बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बाइक सवार युवक प्रशांत कुमार जैसल (24) को गोली मार दी गई। कहा जा रहा है प्रशांत के बाएं हाथ की हथेली में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत BHU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। प्रशांत करमी फूलपुर के निवासी हैं। उनके पिता का नाम ओमप्रकाश है। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार भी मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुहिम: सख्त कार्रवाई की मांग, इन लोगों की पुलिस आयुक्त से शिकायत

वाराणसी: सत्या फाउंडेशन द्वारा पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें मॉल, शोरूम और दुकानों द्वारा व्यापारिक प्रचार के लिए प्रतिष्ठानों के बाहर लाउडस्पीकर बजाने से हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि उनकी संस्था 10 फरवरी, 2008 से ध्वनि प्रदूषण के विभिन्न आयामों पर जागरूकता फैलाने और कानूनी कार्रवाई हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। फाउंडेशन ने रात…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

24 घंटे में चोरी गया ई-रिक्शा बरामद: कमांड सेंटर की मदद से हुई रिकवरी, पुलिस ने वाहन सौंपा

वाराणसी: कैंट पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई से वाहवाही बटोरी है। 2 अक्टूबर 2024 की रात करीब 11 बजे राजा बाजार नदेसर निवासी इंद्रजीत कुमार ने थाना कैंट पर सूचना दी कि उनका टोटो (ई-रिक्शा) रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65 JT 8673 एक होटल, नदेसर के पास से चोरी हो गया है। 24 घंटे में रिकवरी जैसे ही यह सूचना मिली, कैंट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमांड सेंटर के कैमरों की मदद से ई-रिक्शा की तलाश शुरू कर दी। 24 घंटे के भीतर, 3 अक्टूबर 2024 को रात…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

‘मिशन शक्ति’ अभियान का पांचवां चरण: वाराणसी में जोरदार आगाज, 90 दिनी विशेष अभियान शुरू

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ‘मिशन शक्ति’ अभियान का पांचवां चरण वाराणसी में पूरी ताकत के साथ शुरू हो चुका है। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा यह अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर, 2024 से व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शुरू किया गया है। इस 90-दिवसीय अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करना है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, एंटी-रोमियो दस्तों की सक्रियता, और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35314 किलोग्राम अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, पुलिस आयुक्त ने लोगों से की ये गुजारिश

वाराणसी: हाल ही में बरेली में हुए दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद वाराणसी पुलिस ने अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 35,314 किलोग्राम अवैध पटाखों का जखीरा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सख्ती के निर्देश बरेली हादसे के बाद, शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत वाराणसी पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित हादसे को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस आयुक्त के…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म वाराणसी 

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर: सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दिए गए निर्देश, इन 10 बिंदुओं पर फोकस

वाराणसी: श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर के त्रम्बकेश्वर हॉल में सुरक्षा ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अमित कुमार श्रीवास्तव ने ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का सख्ती से पालन करने के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन और उचित व्यवहार के निर्देश दिए। दिशा-निर्देश यह दिशा-निर्देश पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और दर्शनार्थियों के साथ उचित व्यवहार बनाए रखने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत: दूसरा गंभीर रूप से घायल, इस तरह हुआ हादसा

चौबेपुर, वाराणसी: थाना क्षेत्र के पहाड़िया-बलुआ मार्ग पर स्थित लखरांव प्रहलादपुर में बटाऊबीर बाबा मंदिर के पास गुरुवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का विवरण: आराजी नेवादा गांव निवासी वकील कुमार (पुत्र गोपाल) अपने रिश्तेदार को खाना लेकर चंद्रा चौराहे की ओर बाइक से जा रहा था। बटाऊबीर बाबा मंदिर के पास, विपरीत दिशा से आ रहे पुलिसकर्मी रमेश यादव की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

मिर्जापुर सड़क हादसे में 10 की मौत: PM Modi और CM Yogi ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगी सहायता राशि

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी- मिर्जापुर: कछवां थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल सहित कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि “इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

मोबाइल लुटेरों का आतंक: बीयर सेल्समैन का मोबाइल छीनकर भागे, इस जगह की घटना

पंकज मिश्रा वाराणसी, रोहनिया: मोहनसराय चौकी क्षेत्र में मोबाइल लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में बीयर के सेल्समैन रवि जायसवाल का मोबाइल लुटेरे छीनकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब रवि जायसवाल अपनी ड्यूटी पर थे। लुटेरे अचानक उन पर झपटे और उनका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों में दहशत का…

Read More