अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

विशेश्वरगंज में खुलेआम चल रहा लाटरी जुआ: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मजदूरों की जेबें खाली कर रहा लालच

वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित बड़ा नंबर पांच में इन दिनों खुलेआम मोबाइल के जरिए ऑनलाइन लाटरी का जुआ धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक चबुतरे पर बैठकर लाटरी का नंबर लिखता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में जुआ खेलने वालों की भीड़ भी साफ नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह जगह कोतवाली थाने से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है, फिर भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

गड्ढे में गिरी मासूम छात्रा, ट्रक ने कुचला: लोगों का आक्रोश, रोड जाम कर मुआवजे की मांग

वाराणसी: दुनियापुर-हथिवार मार्ग पर मंगलवार की सुबह 12 वर्षीया छात्रा की दर्दनाक मौत से पूरे कोहराम मच गया। कंपोजिट स्कूल भटौली में कक्षा 7 की छात्रा मंदिरा राव आधी छुट्टी में घर से खाना और दवा खाकर साइकिल से स्कूल वापस जा रही थी। वह सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गई। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, और मौके पर जमा लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा अभियान: 168 ई-रिक्शा सीज, 530 चालान, इतने ऑटो भी सीज

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम मुक्त बनाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान काशी जोन में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण और ‘ई-रिक्शा मैनेजमेंट प्लान’ के तहत चलाया गया। पंजीकरण और बार कोड स्टीकर का महत्व 10 सितंबर से शुरू किए गए अभियान के बाद अब तक 4500 से अधिक ई-रिक्शा के मालिकों और चालकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इन वाहनों पर निःशुल्क कलर कोड और बार कोड स्टीकर लगाया…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: आज से बिना कलर कोड वाले ई-रिक्शा पर सख्ती, ऑटो परमिट रूट पर भी कड़ी निगरानी

वाराणसी: काशी नगरी की सड़कों पर अब ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार से उन ई-रिक्शा पर पूर्ण प्रतिबंध होगा जिन पर कलर आधारित क्यूआर कोड नहीं लगे होंगे। जिन रिक्शों पर पहले से कलर कोड हैं, वे केवल अपने निर्धारित रूटों पर ही दौड़ सकेंगे। इसके साथ ही, देहात परमिट वाले ऑटो शहर की सड़कों से गायब रहेंगे, जबकि रामनगर परमिट वाले ऑटो को केवल सामने घाट से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और मालवीय पुल से सिटी रेलवे स्टेशन तक की…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

संगीत की दुनिया में धोखा: गायिका के साथ दुष्कर्म, गायक गिरफ्तार

वाराणसी: कोतवाली क्षेत्र निवासी गायिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में महिला थाने की पुलिस ने तिलमापुर, सारनाथ निवासी योगेंद्र विक्रम को गोलगड्डा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गायिका ने एक दिन पहले शनिवार को केस दर्ज कराया था। मुकदमा कायम कर पुलिस आरोपी तलाश कर रही थी। महिला थाने में 32 वर्षीय गायिका ने बताया कि आरोपी भी गायक है। दोनों कई जगह एक साथ स्टेज शो और आयोजनों में प्रस्तुति देते थे। इस दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने गायिका को शादी का झांसा…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

लोगों के समस्याओं की सुनवाई: पुलिस अधिकारियों ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

वाराणसी: चौबेपुर में रविवीर को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन और डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा की अगुवाई में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। चौपाल में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ, भूमि विवाद और स्थानीय प्रशासनिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने आपसी झगड़ों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. एजिलरसन ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा, “आपकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

गायब किशोर की अधजली लाश मिली: इस तरह लोगों को हुई जानकारी, खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गईं

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के दानुपुर में शनिवार की शाम अधजली लाश मिली। लाश की पहचान 18 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। घटना की जानकारी तब हुई जब शाम एक बच्चा बकरी चराते हुए उस जगह पर पहुंच गया जहां शव पड़ा था। बच्चे का पैर जब शव पर पड़ा तो वह भयभीत होकर भागा और गांव वालों को बताया। लोगों ने आकर देखा तो झाड़ी में अधजला शव पड़ा हुआ था, जिसका एक पैर और एक हांथ गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

काशी में दर्शन के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला: अमन कबीर की मदद से चार दिन बाद बेटे से मिलीं

वाराणसी: काशी में बाबा काल भैरव के दर्शन करने आईं एक बुजुर्ग महिला शनिवार को अपने परिवार से बिछड़ गईं। वह दर्शन के दौरान लाइन में लगते समय रास्ता भटक गईं और चार दिन तक अपने परिवार से दूर रहीं। अमन कबीर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को वह चार दिन बाद मिले। बड़े पिता के कहने पर उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को आखिरकार उन्हें उनके बेटे से मिलाया। अमन ने यह भी खुलासा किया कि रात के अंधेरे में किसी ने महिला पर हमला किया था और उनके कान…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ट्रैफिक सुधार के लिए काशी में होने जा रही बड़ी कार्रवाई: पुलिस आयुक्त ने मीटिंग में आधा दर्जन पिक पॉइंट्स पर ये निर्देश दिए, बोले- नहीं चलेगी लापरवाही

वाराणसी: काशी की प्राचीन गलियों और संकरी सड़कों पर लगने वाले जाम को खत्म करने और सुगम यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक की। कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में उन्होंने राजपत्रित अधिकारीगण और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और यातायात को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। अगले 10 दिनों में विशेष अभियान: मोहित अग्रवाल ने कहा, “काशी की यातायात व्यवस्था को नए स्तर पर लाना हमारा उद्देश्य है। आने वाले…

Read More
अपराध वाराणसी 

जमीनी विवाद में मार: इतने लोग घायल, इतने गंभीर, दो पकड़े गए

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी, मिर्जामुराद: दोपहर खोचवां गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में एक पक्ष से विकाश सिंह, अमरेश सिंह और कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात मिर्जामुराद थाने पहुंचकर कुसुम देवी ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही नीलेश सिंह और जयकेश सिंह ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे के साथ उनके पति अमरेश सिंह, पुत्र विकाश सिंह और उन पर हमला किया। इस मारपीट से सभी को गंभीर…

Read More