अपराध ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म वाराणसी 

देव दीपावली की तैयारी जोरों पर: पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने और सुगम दर्शन के दिए सख्त निर्देश

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आगामी देव दीपावली के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग-फ्रिस्किंग, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, लाइन व्यवस्था, और भीड़ प्रबंधन के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगण, जिनमें पुलिस उपायुक्त सूर्यकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त ममता रानी चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त अमित श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक सहित अन्य कर्मी शामिल रहे। यातायात अभियान की कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार, देव दीपावली को ध्यान में रखते हुए पूरे कमिश्नरेट…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: अज्ञात बाइक सवार की टक्कर ने छीनी परिवार की खुशियां, साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

शिवपुर, वाराणसी: गुजरे सोमवार की शाम एक अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार राजेश पटेल (42) को टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राजेश पटेल बेनीपुर खुर्द, मुर्दहा बाजार के निवासी और टाइल्स मिस्त्री थे। हादसा तब हुआ जब वह शिवपुर क्षेत्र में काम करके शाम करीब 7 बजे घर लौट रहे…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

इस जगह चोरों का आतंक: कबाड़ कारोबारी के घर सहित दो घरों में लाखों की चोरी

बड़ागांव, वाराणसी: थाना क्षेत्र के धरमनपुर गाँव में बीती रात चोरों ने कबाड़ी व्यापारी अजय कुमार गुप्ता के घर सहित दो अन्य घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर व्यापारी के घर के सामने लगे समरसेबल के पंप के पाइप के सहारे दूसरे तल्ले तक पहुंचकर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे सारे बक्से खोलकर लाखों रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुराए। कबाड़ी व्यापारी अजय गुप्ता ने बताया कि वह बीती रात अत्यधिक कार्य के कारण अपने परिवार के साथ कर्मी गांव…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

देव दीपावली पर वाराणसी के आसमान में लॉकडाउन: ड्रोन-गुब्बारों की उड़ान पर पाबंदी

वाराणसी में 15 नवंबर 2024 को देव दीपावली के आयोजन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के आदेशानुसार यह निषेधाज्ञा 12 नवंबर 2024 को रात 12:00 बजे से 16 नवंबर 2024 की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रमुख निर्देश अवहेलना पर दंड इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: बीयर की दुकान पर शुरू हुआ झगड़ा पहुंचा घर तक, अधेड़ की हत्या

साधोगंज में मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी वाराणसी, बड़ागांव: साधोगंज बाजार में सोमवार की रात 9 बजे एक बीयर की दुकान पर हुए विवाद ने भयानक मोड़ ले लिया। दुकान पर कुछ युवकों और एक युवक के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मनबढ़ युवकों ने विवादित युवक के घर जाकर बरामदे में सो रहे 55 वर्षीय अधेड़ को उस युवक के रूप में समझकर लाठी-डंडों से निर्मम तरीके से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को परिजन आनन-फानन में तरना स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों…

Read More
अपराध वाराणसी 

वाराणसी: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता और उसकी पुत्री को घर से निकाला, पति समेत तीन पर मुकदमा

बड़ागांव, वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामसिंहपुर (हरहुआं) गांव की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 50,000 रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी और दहेज की मांग दिव्या सिंह, पुत्री राकेश कुमार सिंह, की शादी 22 अप्रैल 2015 को संत रविदास नगर, भदोही के पचपटिया अमवा खुर्द निवासी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म वाराणसी 

देव दीपावली: पुलिस आयुक्त ने कथा स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश

वाराणसी: देव दीपावली की तैयारियों के बीच, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए आगामी शिव महापुराण कथा के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। यह कथा 20 से 26 नवम्बर तक डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम में आयोजित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता शहर की सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त ने कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कथा स्थल…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

यातायात माह 2024: छात्राओं और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

वाराणसी: यातायात माह नवम्बर-2024 के अवसर पर, यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता और विद्यालयों के बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यशाला इसी क्रम में, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलदहिया में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

महिला सुरक्षा की नई कड़ी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत वाराणसी में महिला बीट प्रणाली को सशक्त बनाने की पहल

वाराणसी: मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में महिला बीट प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में, 11 नवंबर 2024 को यातायात सभागार, वाराणसी में सभी थानों की महिला बीट अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस कर्मियों के समुचित उपयोग और महिला बीट से संबंधित कार्यों पर चर्चा…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

सड़क हादसा: जख्मी 58 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, बाइक चालक पर मुकदमा

बड़ागांव, वाराणसी: बाबतपुर-बसनी मुख्य मार्ग पर 5 नवंबर की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 58 वर्षीय व्यक्ति आनंद कुमार उपाध्याय की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जानकारी के अनुसार, बसनी गांव निवासी आनंद कुमार उपाध्याय घटना के समय सड़क पार कर रहे थे, तभी बाबतपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल…

Read More