अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दर्शनार्थी की गिरने की घटना: सुरक्षा में लापरवाही पर इतने पुलिसकर्मी निलंबित

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सप्तर्षि आरती के दौरान एक महिला दर्शनार्थी के गिरने की घटना के बाद पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त सुरक्षा द्वारा इस पर गंभीर संज्ञान लिया गया और जांच के निर्देश दिए गए। सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई जांच में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। घटना का विवरण 7 अक्टूबर को सप्तर्षि आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह में अत्यधिक…

Read More
ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

शुद्ध फलाहारी भोजन: नवरात्रि में ‘शक्ति रसोई’ बनी महिलाओं की आर्थिक संबल, परोस रही हैं विशेष उपवास थाली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शक्ति रसोई एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। योगी सरकार की मिशन शक्ति योजना के तहत शुरू हुई इस पहल ने महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ समाज में उनकी सशक्त पहचान भी बनाई है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर शक्ति रसोई विभिन्न स्थानों पर विशेष उपवास थाली परोसकर अपनी सेवाओं को नए आयाम दे रही है। शहर के नगर निगम परिसर, गोपी राधा इंटर कॉलेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों पर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

25 हजार का इनामी पकड़ा गया: सूरत में छिपकर रह रहा था, महिला के गले से नोच ली थी चेन

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी लूट के वांछित आरोपी शेरु खान उर्फ राजू उर्फ हमीद को गुरुवार की रात बजरडीहा पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। शेरु खान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 304(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमे शामिल हैं। वह गोदौलिया क्षेत्र के काजीपुरा का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया गिरफ्तार आरोपी शेरु खान ने बताया कि 27 जुलाई 2024 को सुबह करीब 6 बजे उसने और उसके साथी विनोद भारती ने विश्वनाथपुरी कॉलोनी,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

एडिशनल CP ने Dial 112 के पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया: त्वरित कार्रवाई और शालीन व्यवहार पर जोर

वाराणसी: आगामी शारदीय नवरात्रि और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. एस. चन्नप्पा ने यूपी-112 पर तैनात कर्मियों के लिए एक गोष्ठी आयोजित की। यातायात पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित इस बैठक में चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कॉलर के साथ शालीन और मृदु व्यवहार करने के साथ ही इवेंट प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त काशी और नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहीं। सभी पुलिसकर्मियों को यह सुनिश्चित…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

नवरात्रि का आठवां दिन: मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों की भीड़, मांगा आशीर्वाद

वाराणसी: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के रूप में मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने पूरी श्रद्धा से माता के चरणों में शीश नवाया। जयकारों के साथ आशीर्वाद की कामना की। माना जाता है कि मां अन्नपूर्णा के दर्शन मात्र से भक्तों को पूरे साल धन और अन्न की कमी नहीं होती। विशेष रूप से नवरात्रि के इस अवसर पर कन्याओं द्वारा माता के दर्शन से वर प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। सुहागिनों के सुहाग की रक्षा करती हैं मां। मंदिर…

Read More
वाराणसी शिक्षा 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय: पूर्व डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र का निधन, अस्सी की अड़ीबाजी के लिए प्रसिद्ध थे

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) सामाजिक संकाय के पूर्व डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र का निधन, अस्सी की अड़ीबाजी के लिए प्रसिद्ध थे के सामाजिक संकाय के पूर्व डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र का गुरुवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सर सुंदर लाल अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे। प्रो. कौशल किशोर मिश्र का जन्म 1 मई, 1957 को हुआ था। वे राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ थे और बीएचयू…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: ट्रेन से उतरते समय हादसा, वृद्ध महिला की मौत

वाराणसी: भुलनपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हनुमान गंज, प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय कमरुनिशा बेटी रुबीना बेगम के साथ इलाज के लिए प्रयागराज-बनारस डेमू ट्रेन से आ रही थीं। ट्रेन जब भुलनपुर हाल्ट पर रुकी, तो कमरुनिशा उतरने लगीं, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म के नीचे गिर गईं। इस बीच ट्रेन चल पड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरेका चौकी इंचार्ज…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में बड़ा हादसा: खड़ी डंपर से टकराई कार, चार की मौत, एक गंभीर

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: बिहड़ा गांव के पास फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के सामने गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज की ओर से आ रही कार हाइवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक के अनुसार, मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर बजरंग नगर निवासी दीपक कुमार पांडेय (35) अपनी पत्नी दीपामाला पांडेय (32), फुलकेशरी देवी (55) और एक…

Read More
अपराध वाराणसी 

पुलिस आयुक्त से शिकायत: नवरात्रि पर DJ के शोर के खिलाफ युवती ने उठाई आवाज, कहा- उपद्रव बर्दाश्त नहीं होता

वाराणसी: नवरात्रि के अवसर पर घर के पास स्थापित पूजा पंडाल में डीजे के तेज शोर के खिलाफ बनारस की एक युवती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी निवासी बप्पी तिवारी ने शिकायत की है कि हर नवरात्रि में उनके घर के बगल की पतली गली में पूजा पंडाल लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पूजा के नाम पर तेज आवाज में डीजे बजाने से उनके घर के खिड़की-दरवाजे हिलने लगते हैं, जिससे…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

पूजा पंडाल जयकारों से गूंज उठा: वातावरण में धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव का संचार

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: गौर गांव (बंगलाचट्टी) में शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार की शाम शक्ति की अधिष्ठात्री कालरात्रि माता के स्वरूप मां दुर्गा का पट विधिविधान से खोला गया। सत्तमी तिथि के दिन पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तिकारों ने पारंपरिक विधि से माता का पट खोला। जैसे ही पट खोला गया, मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा, जिसमें भक्तों ने माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर…

Read More