अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह रिश्वत लेने में गिरफ्तार: आप भी घूसखोरों से परेशान हैं? इस नंबर पर शिकायत करें

वाराणसी: चकबंदी अधिकारी (राजपत्रित) गजाधर सिंह को 30 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी गाजीपुर जिले में शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय की शिकायत के बाद हुई। शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय ने 22 अगस्त 2024 को ग्राम सभा मौधियां की आराजी संख्या 207/1 में चकबंदी के दौरान सीमांकन करवाने के लिए एक आवेदन दिया था। इस मामले में चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह ने सीमांकन कार्य के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की…

Read More
वाराणसी 

संत कंवर राम सिंधी युवा समिति का 19वां स्थापना दिवस: उत्कृष्ट कार्य के सिए सिंधु वीरों को किया गया सम्मानित

विक्की मध्यानी वाराणसी: सिगरा स्थित एक होटल में संत कंवर राम सिंधी युवा समिति ने अपने 19वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। समारोह की शुरुआत सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल और संत कंवर राम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन शादिजा ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजा राम शुक्ल और विशिष्ट अतिथि जे.पी. बलानी का स्वागत किया। संस्था के संरक्षक राज चंगरानी ने समिति का परिचय देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह…

Read More
वाराणसी शिक्षा 

अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम: कृषि तकनीकी में प्रशिक्षित होंगे युवा

मिर्जामुराद, वाराणसी: देश के युवाओं को कृषि क्षेत्र में रोजगार और तकनीकी दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से इंडियन पोटाश लिमिटेड (आई.पी.एल.) के सी.एस.आर. फंड से वित्तपोषित आई.पी.एल. फाउंडेशन और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के सहयोग से “अमृत इंटर्नशिप” कार्यक्रम का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में चार राज्यों के 20 जिलों से आए 72 छात्रों का पंजीकरण हुआ। पंजीकृत छात्रों को निःशुल्क ‘अमृत कीट’ भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

DM ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं: शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश

वाराणसी: जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन में आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी परेशानियों जैसे मुद्दे शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विश्वसुंदरी पुल पर हादसा: आयल टैंकर ने स्प्लेंडर में मारी टक्कर, नवजवान अधिवक्ता की मौत, पीछे बैठी महिला गंभीर

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल पर सोमवार को आयल टैंकर ने स्प्लेंडर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नवजवान अधिवक्ता विजय पटेल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना मे न केवल विजय की जान चली गई, बल्कि उनके पीछे बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब विजय पटेल अपने परिचित के साथ बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, विजय राजातालाब के निवासी थे। पुल पर अचानक टैंकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

VIP रोड पर गडबड़ पार्किंग स्थल: बेतरतीब खड़े वाहन दे रहे हैं दुर्घटना को दावत

विक्की मध्यानी वाराणसी: शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार रोड के दोनों तरफ चिकित्सालय और पैथोलॉजी में आए तिमारदारों के वाहनों की कतार से अक्सर पत्रकारपुरम गेट से निकलते समय दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस कारण यातायात भी बाधित होता है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बेखौफ पैथोलॉजी संचालकों में अतिक्रमण का कोई डर नहीं है। इस रोड पर हजारों की संख्या में आवागमन होता है और हमेशा वीआईपी मूवमेंट भी रहता है, फिर भी यह रोड अतिक्रमण की चपेट में बना रहता है। हालांकि, पुलिस लगातार…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

गोधूलि बेला में पूजा: विशेष महत्व और शुभ फल का प्रतीक, मंत्र जाप और आरती का विशेष प्रभाव

वाराणसी: हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है, और समय का भी इसमें अहम योगदान होता है। इन्हीं समयों में से एक है गोधूलि बेला, जिसे अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। गोधूलि बेला सूर्यास्त से पहले का वह समय है जब दिन और रात का मिलन होता है, और इस समय पूजा-अर्चना करने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। गोधूलि बेला का नाम “गौ” और “धूलि” से आया है, जिसका अर्थ है गायों के पैरों से उठी धूल। मान्यता है कि जब गोधूलि के समय…

Read More
पूर्वांचल वाराणसी सेहतमंद व्यंजन 

बनारसी खस्ता कचौड़ी: हर निवाले में छुपी है स्वाद की अनोखी दुनिया, व्यंजन नहीं, बल्कि एक एहसास

वाराणसी: भारत के हर कोने में कुछ ऐसे व्यंजन होते हैं जो वहां की पहचान बन जाते हैं, और बनारस की पहचान अगर उसकी गलियों, घाटों और मंदिरों से है, तो उस पहचान में खस्ता कचौड़ी का भी अहम स्थान है। यह कुरकुरी, मसालों से भरी कचौड़ी हर बनारसी के दिल और पेट को गर्माती आई है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय, खस्ता कचौड़ी के बिना यह अनुभव अधूरा लगता है। खस्ता कचौड़ी सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि एक एहसास है। जब इसे गरमा-गरम तेल से…

Read More
दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

पितृ पक्ष में पिंडदान का महत्व: पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष का पावन अनुष्ठान

वाराणसी: हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। यह समय पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान और तर्पण करने का पवित्र काल माना जाता है। पितृ पक्ष हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से लेकर आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक 16 दिनों का होता है। इस दौरान अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए लोग पिंडदान करते हैं। पिंडदान का धार्मिक…

Read More
दिल्ली सबसे अलग 

30 सितंबर: भारत और विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन, इस दिन है इन महान हस्तियों का जन्मदिन

नई दिल्ली: 30 सितंबर का दिन भारतीय और वैश्विक इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं और उल्लेखनीय व्यक्तियों के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। यह दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, जिनमें सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं इस दिन की कुछ प्रमुख घटनाओं और किस महान हस्तियों का जन्म हुआ। 30 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं भारत में 30 सितंबर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं 30 सितंबर को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व विश्व के अन्य प्रमुख जन्मदिन अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद…

Read More