अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

अतिक्रमण के कारण दुर्घटना: अनियंत्रित कार ने राहगीर को मारी टक्कर, चार लोग जख्मी

वाराणसी, मिर्जामुराद: क्षेत्र के चित्रसेनपुर सब्जी मंडी के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे एक कार अनियंत्रित होकर राहगीर और मालवाहक टेंपो से टकरा गई। यह हादसा तब हुआ जब कार के सामने अचानक एक पिकअप आ गई, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। घटना में कार सवार चार लोग और एक राहगीर घायल हो गए। घायल लोगों में झारखंड निवासी परिवार और राहगीर शामिल मौके पर पहुंचे कछवांरोड चौकी प्रभारी जगदम्बा सिंह ने बताया कि राहगीर भाई राम पटेल (52), जो चित्रसेनपुर गांव के निवासी हैं, गंभीर रूप से…

Read More
अपराध दिल्ली वाराणसी 

वाराणसी: शिवपुर में 200 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ गिरा, कई संपत्तियों को नुकसान

वाराणसी, शिवपुर: पंचकोशी रोड, शिवपुर में बुधवार भोर में 200 वर्ष पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर धराशायी हो गया। इस घटना में कई संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। बरगद के पेड़ के गिरने से पप्पू यादव की चार पहिया ढाला गाड़ी पूरी तरह से दब गई, जिससे वह बल्ली, पटरा एवं बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करते थे। हाल ही में लकवाग्रस्त हुए पप्पू यादव के लिए यह एक और बड़ा झटका है। पप्पू यादव के बेटे ने बताया कि उनके पिता बीमारी के कारण बिस्तर…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

रेलवे नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, मिर्जामुराद पुलिस ने 6 पर दर्ज किया मुकदमा

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रेलवे में फाटक गार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी जगदीश सेठ, गोपाल सेठ, प्रदीप सेठ, प्रीतम सेठ सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ बी.एन.एस की धारा 191(2), 318(3), 316(2), 115(2), 352 व 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला राहुल सेठ और आर्यन सेठ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है। उन्होंने बताया कि जगदीश सेठ और…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला: पति और भांजा घायल

वाराणसी: पहड़िया इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और ट्रक को घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ा और लालपुर-पांडेयपुर पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने नजदीकी…

Read More
वाराणसी 

सांप के काटने से 8 साल की बच्ची की मौत: बोली- पैर में कुछ काट लिया, घर वालों को समझने में देर लग गई

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के व्यासपुर जक्खिनी निवासी कक्षा 2 की छात्रा अंतिमा (8) की सर्पदंश के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सूरज राजभर की पुत्री अंतिमा मंगलवार को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद, उसने अपनी मां प्रेमशिला से कहा कि उसके पैर में किसी ने काट लिया है। इसके बाद, उसे उल्टियां होने लगीं। परिवार वाले तुरंत उसे इलाज और झाड़ फूंक के लिए गाजीपुर ले गए, लेकिन बालिका को बचाया नहीं जा सका। अंतिमा चार भाई-बहनों में सबसे…

Read More
पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

बनारसी पान: एक सांस्कृतिक और स्वादिष्ट परंपरा, खाने के बाद आप भी कहेंगे- ‘मजा आ गयल’

वाराणसी। बनारसी पान, जिसे विश्व प्रसिद्ध बनारस की एक खास पहचान माना जाता है, भारतीय पान की शाही विविधता है। यह न केवल एक स्वादिष्ट ताम्रपान है, बल्कि एक सांस्कृतिक और पारंपरिक आदत का भी प्रतीक है। बनारसी पान की खासियत उसकी अनूठी तैयारी और उत्कृष्ट स्वाद में है, जो इसे देशभर में लोकप्रिय बनाता है। बनारसी पान खाने के बाद आप भी कहेंगे, “भाई वाह मजा आ गयल।” इतिहास और उत्पत्ति बनारसी पान का इतिहास बहुत पुराना है, और इसकी उत्पत्ति वाराणसी से हुई मानी जाती है। बनारस, जिसे…

Read More
दिल्ली सबसे अलग 

11 सितंबर का इतिहास: ताशकंद समझौता इसी दिन हुआ, इस देश में राजनीतिक दमन की घटनाएं हुईं

भारत: नई दिल्ली: 11 सितंबर 1965 को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त हुआ। यह युद्ध सिंधु घाटी क्षेत्र और कश्मीर विवाद के चलते शुरू हुआ था। ताशकंद समझौते के तहत दोनों देशों ने युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई। इस युद्ध ने दोनों देशों की सैन्य और रणनीतिक योजनाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला और भविष्य की संधियों में एक नई दिशा प्रदान की। 11 सितंबर 1997 को संगीता प्रसाद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पहली बार महिला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

अब मिर्जामुराद में जानवर का हमला: दो युवक और एक मवेशी घायल, गांव में दहशत

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी। मिर्जामुराद के बंशीपुर गांव में सोमवार रात एक अज्ञात जानवर के हमले से दो युवक और एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तुरंत मिर्जामुराद पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम देर रात तक जांच में जुटी रही। घटना का विवरण बंशीपुर गांव (राजपुर) निवासी कैलाश यादव के घर के बाहर रात्रि के समय तीन जंगली जानवर अचानक पहुंचे और उनके दरवाजे पर बंधे मवेशी पर हमला कर दिया। भैंस…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी 

ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार को ₹79,231 वापस दिलाए: साइबर ठगी होने पर इस तरह कर सकते हैं शिकायत, इन चीजों का ख्याल रखें

वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर अपराध शाखा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बड़ागांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी में पूरे ₹79,231 की धनराशि वापस कराई। इस कार्रवाई के लिए पीड़ित ने पुलिस की सराहना की और धन्यवाद पत्र दिया। घटना का विवरण 6 सितंबर 2024 को सुबह 9 बजे, अरविंद कुमार सिंह ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। पीड़ित को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर के नाम से कॉल आई, जिसमें उनके कार्ड को अपडेट करने की बात…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: 11000 वोल्टेज की करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती में काशी बुल्लू इंटर कॉलेज के पास अशोक यादव के घर पर मजदूरी कर रहे छांगुर राम (40) की 11000 वोल्टेज की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। छांगुर राम, जो कि धौरहरा का निवासी था, अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की स्थिति मृतक छांगुर राम अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। छांगुर राम मजदूरी करके अपने परिवार…

Read More