उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

नवरात्र और दीपावली पर Yogi सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों के खातों में आएंगे करोड़ों रुपये, जारी होने जा रही 18वीं किस्त

वाराणसी: योगी सरकार ने किसानों के लिए एक और राहत का ऐलान किया है। नवरात्र और दीपावली के अवसर पर भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत 5 अक्टूबर को 18वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस किस्त से पूर्वांचल के लाखों किसानों को करोड़ों रुपये का फायदा मिलेगा। यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 17 किस्तों में वाराणसी…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: बाली मरा गया, किष्किंधा में सुग्रीव राज, जामवंत के बताने पर हनुमान को बल का भान हुआ

रामनगर, वाराणसी: रामलीला के अट्ठारहवें दिन राम और सुग्रीव की मित्रता के प्रतीक के रूप में एक महत्वपूर्ण घटना घटी, जब भगवान श्रीराम ने बालि का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया। श्रीराम की वचनबद्धता उनके चरित्र का एक अभिन्न हिस्सा है, और इस दिन का नाट्य प्रदर्शन दर्शकों को मित्रता और बलिदान की गहरी शिक्षा देता है। सुग्रीव के साथ मित्रता की कसम खाते हुए श्रीराम ने बालि को हराने का वचन दिया। बालि की पत्नी तारा ने सुग्रीव को युद्ध से रोकने की कोशिश की, लेकिन…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुहिम: सख्त कार्रवाई की मांग, इन लोगों की पुलिस आयुक्त से शिकायत

वाराणसी: सत्या फाउंडेशन द्वारा पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें मॉल, शोरूम और दुकानों द्वारा व्यापारिक प्रचार के लिए प्रतिष्ठानों के बाहर लाउडस्पीकर बजाने से हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि उनकी संस्था 10 फरवरी, 2008 से ध्वनि प्रदूषण के विभिन्न आयामों पर जागरूकता फैलाने और कानूनी कार्रवाई हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। फाउंडेशन ने रात…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

‘मिशन शक्ति’ अभियान का पांचवां चरण: वाराणसी में जोरदार आगाज, 90 दिनी विशेष अभियान शुरू

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ‘मिशन शक्ति’ अभियान का पांचवां चरण वाराणसी में पूरी ताकत के साथ शुरू हो चुका है। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा यह अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर, 2024 से व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शुरू किया गया है। इस 90-दिवसीय अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करना है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, एंटी-रोमियो दस्तों की सक्रियता, और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35314 किलोग्राम अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, पुलिस आयुक्त ने लोगों से की ये गुजारिश

वाराणसी: हाल ही में बरेली में हुए दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद वाराणसी पुलिस ने अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 35,314 किलोग्राम अवैध पटाखों का जखीरा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सख्ती के निर्देश बरेली हादसे के बाद, शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत वाराणसी पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित हादसे को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस आयुक्त के…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

मिर्जापुर सड़क हादसे में 10 की मौत: PM Modi और CM Yogi ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को मिलेगी सहायता राशि

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी- मिर्जापुर: कछवां थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल सहित कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि “इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

‘मिशन शक्ति’ फेज-05 का आगाज: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से अभियान शुरू, महिलाओं को सुरक्षित और समर्थ बनाना उद्देश्य

वाराणसी: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए वाराणसी कमिश्नरेट ने ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 के 90 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस (3 अक्टूबर 2024) से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और समर्थ बनाना है। अभियान की शुरुआत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में, ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध की निगरानी में यातायात सभागार में की गई। मिशन शक्ति की नई योजना इस चरण के दौरान विभिन्न…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पैसे के लेनदेन का वीडियो वायरल: SO जंसा लाइन हाजिर, SHO दुर्गा सिंह को चार्ज

वाराणसी: सोशल मीडिया पर वायरल हुए पैसे के लेनदेन के वीडियो के बाद पुलिस आयुक्त ने जंसा SO बैद्यनाथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह को जंसा थाने का नया थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। बैद्यनाथ सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में पैसे की लेनदेन की चर्चा: बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, जिसमें थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह और एक सिपाही दो लोगों से पैसे के लेनदेन की बात…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, उपासना करने से मिलती है विशेष सिद्धि

वाराणसी: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें दुर्गाघाट स्थित मंदिर पर देखी गईं। सुबह होते ही भक्तगण मां के जयकारे लगाते हुए मंदिर के बाहर एकत्रित होने लगे। मां की भव्य आरती और पूजन-अर्चन के बाद भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की और मां के दर्शन से निहाल हो गए। मां ब्रह्मचारिणी का महत्त्व: मां ब्रह्मचारिणी, देवी दुर्गा का दूसरा रूप हैं, जिनके पूजन से धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

कछवां में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 मजदूरों की मौत, तीन घायल

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। छत की ढलाई कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। घायलों को तत्काल इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रात भर राहत और बचाव कार्य में…

Read More