अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विवाहिता को बांझ कहकर ताना देते थे: शिकायत पर ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ FIR

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी, मिर्जामुराद: गौर गांव की निवासिनी विवाहिता सोनी देवी की शिकायत पर शुक्रवार की देर रात मिर्जामुराद पुलिस ने ससुर कन्हैया, जेठ रिंकू और जेठानी सुनीता देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बी.एन.एस की धारा 115(2), 352, 351(2), और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मुकदमा एसीपी (राजातालाब) को दिए गए विवाहिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर दर्ज किया गया है। सोनी देवी ने आरोप लगाया कि उसे बच्चा न होने की वजह से ससुर,…

Read More
वाराणसी 

स्वच्छता पखवाड़ा: CRPF और नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

वाराणसी: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज सीआरपीएफ 95 बटालियन, सृजन सामाजिक विकास और नगर निगम की टीम ने प्रधानमंत्री कार्यालय के आसपास, पार्क और संबंधित गलियों में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमान्डेंट राजेश्वर बालापुरकर थे, जबकि अध्यक्षता शिव शरण पाठक ने की। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष और गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर, अनिल कुमार सिंह ने रैली का आयोजन कर सभी को स्वच्छता, जल संरक्षण…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

महाप्रसाद की गुणवत्ता परखी: डिप्टी कलेक्टर ने चेक किया, सामग्री, प्रक्रिया और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

वाराणसी: तिरुपति में प्रसाद में मिलावट की घटना सामने आने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों को वितरित किए जाने वाले महाप्रसादाम के लड्डू की सामग्री की जांच डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने की। उन्होंने मौके जाकर प्रसाद बनाने के स्थान का गहन निरीक्षण किया और सभी सामग्रियों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। प्रसाद बनाने वाले को यह निर्देश दिया गया कि वे सामग्री, प्रक्रिया और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल राजनीति वाराणसी शिक्षा 

रामनाथ कोविंद बोले- प्रसाद में मिलावट गंभीर पाप: BHU में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन, पंचगव्य चिकित्सा पर जोर

वाराणसी: बीएचयू में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति और बाबा विश्वनाथ के प्रसाद की तुलना करते हुए मंदिर प्रसादों में मिलावट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हिंदू धर्म के लिए गंभीर पाप है, और इसकी जांच की जानी चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति ने अपने वक्तव्य में बाबा विश्वनाथ से माफी मांगते हुए कहा कि अगली बार वे अवश्य दर्शन करेंगे। बीएचयू के शताब्दी कृषि विज्ञान प्रेक्षागृह में आयोजित इस संगोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय गाय, जैविक कृषि एवं पंचगव्य…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

किन्नर हत्याकांड: बाल काटने के बाद गला दबाकर लाश कुएं में फेंका, मिर्जापुर पुलिस ने तीन को पकड़ा

बनारस से लापता किन्नर की हत्या के मामले का मिर्जापुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों ने पहले किन्नर के सिर के बाल काटे, फिर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पीलोरी गांव में एक कुएं में फेंक दिया गया। इस मामले में कछवां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य लोग अभी फरार हैं। घटना का खुलासा और गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर नितेश सिंह ने शुक्रवार…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

आध्यात्मिक आड़ में दुष्कर्म: नशीला प्रसाद खिला आश्रम संचालक ने किया शोषण, पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी: शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार को वीडीए कॉलोनी सेंट्रल जेल के पास से आश्रम संचालक चंद्रभूषण को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चंद्रभूषण, जो भेलूपुर की कबीरनगर कॉलोनी का निवासी है, लक्ष्मणपुर में किराये के मकान में आध्यात्मिक आश्रम चलाता था, जहां योग और अध्यात्म की आड़ में महिलाओं को फंसाया जाता था। पीड़िता के अनुसार, आश्रम में योग और ध्यान के बहाने उसे प्रसाद में नशीला लड्डू खिलाया गया और फिर चंद्रभूषण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनामी का भय…

Read More
अपराध वाराणसी 

जमीन दिलाने के नाम पर 11.50 लाख की ठगी: हत्या की धमकी, इतने लोगों पर केस

वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी आदर्श पटेल ने आरोप लगाया कि उसने रिश्तेदार मंगला पटेल को जमीन खरीदने के लिए 11.50 लाख रुपये दिए थे। जब उसे जमीन नहीं मिली और उसने अपनी धनराशि वापस मांगी, तो मंगला पटेल और उसके सहयोगियों ने जान से मारने की…

Read More
राजनीति वाराणसी 

जमीन बचाने के लिए रैली निकाली: सभा कर जताया विरोध, नंदलाल मास्टर बोले- 11 सितंबर से सत्याग्रह पर बैठे हैं

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी, मिर्जामुराद: लोक समिति और दिहाड़ी महिला कामगार मजदूर संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मिर्जामुराद के खालीसपुर गांव में महिलाओं ने राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ साधना केंद्र पर कब्जा करने और उसे गिराने का आरोप लगाकर रैली निकाली। सेवापुरी ब्लॉक के गांवों से महिलाएं खालिसपुर नहर के पास एकत्रित हुईं और गांव में रैली निकाला। रैली के बाद महिलाओं ने गांव के डीह पर सभा की और सर्व सेवा संघ कैंपस को बचाने के लिए विरोध जारी रखने का संकल्प लिया। नेतृत्व कर रहे लोक…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

आरोपी पर मुकदमा: संस्कृत विश्वविद्यालय में पूर्व छात्रा से छेड़खानी, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

वाराणसी: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय कैंपस में पूर्व छात्रा से छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने चेतगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 14 सितंबर की है, जब पीड़िता सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे टैबलेट को लेने विश्वविद्यालय पहुंची थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी है पूर्व सहपाठी सिगरा निवासी पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी लालजी तिवारी उर्फ अंकित तिवारी, जो कैमूर, बिहार के गिल्ली गांव का रहने वाला…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बेरहमी से पीटा और टेम्पो में डालकर ले गए: शाहिद के हत्यारे पकड़े गए, इस तरह तीन अभियुक्तों तक पहंची पुलिस

वाराणसी: जैतपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों में सऊद कुरैशी (24), आकिब जावेद (19) और गुलशार (22) शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के पास से की गई, जहां से ये लोग भागने की फिराक में थे। घटना का विवरण मामला 17 सितंबर 2024 का है, जब राजघाट निवासी पप्पू उर्फ मो. शाहिद को कुछ अज्ञात…

Read More