वाराणसी शिक्षा 

भ्रष्टाचार पर वाद-विवाद: सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि, बंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

मिर्जामुराद, वाराणसी: केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार द्वारा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वाराणसी उप केंद्र द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा में छात्रों के बीच भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7, और 8 के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 8 के छात्र बंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 7 की छात्रा रोशनी ने द्वितीय और कक्षा 7 की ही छात्रा नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा, कक्षा 8 के आकिबुल इस्लाम, अंजली, और आकांक्षा गिरी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पावर ग्रिड की ओर से वरिष्ठ उप महा प्रबंधक राजकुमार और उप महा प्रबंधक आलोक कुमार जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में पावर ग्रिड के प्रबंधक डी.के. मिश्रा और मानव संसाधन प्रभारी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका सुनीता दीक्षित ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका में सहायक अध्यापिका कल्पना श्रीवास्तव और वन्दिता पाण्डेय रहीं। कार्यक्रम के अंत में, प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts